{"_id":"5ec25eb18ebc3e909e012221","slug":"coronavirus-update-new-corona-positive-cases-have-been-reported-in-ghazipur-up-covid-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस जिले में अब गांवों की ओर कदम बढ़ा रहा कोरोना वायरस, अब तक मिल चुके हैं 35 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस जिले में अब गांवों की ओर कदम बढ़ा रहा कोरोना वायरस, अब तक मिल चुके हैं 35 मरीज
Mon, 18 May 2020 03:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 18 May 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
गाजीपुर जिले में कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। गांवों की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा कोरोना संक्रमण रूकने का नाम नहीं ले रहा है। मरीजों की बढ़ती संख्या ने जिला प्रशासन व स्वास्थ्य महकमे को चिंता में डाल दिया है।
विज्ञापन
सोमवार को भी एक और पॉजिटिव मरीज के मिलने से सबकी नींद हराम हो गई है। यह युवक 12 मई को मुंबई से आया था। यह पॉजिटिव युवक शादियाबाद थाना क्षेत्र के गुरैनी गांव का रहने वाला है। युवक के कोरोना पाजिटिव होने की पुष्टि जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने की है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य महकमे की मानें तो मुंबई से आने के बाद युवक को जखनियां प्राथमिक विद्यालय पर क्वारंटीन कर दिया गया था। 13 मई को इसका सैंपल जांच के लिए वाराणसी भेजा गया। सोमवार को रिपोर्ट आने के बाद युवक कोरोना पॉजिटिव निकला। इसके बाद जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे उपचार के लिए पंडित दीनदायाल उपाध्याय मंडलीय अस्पताल में भेज दिया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की माने तो सुबह कुल 43 रिपोर्ट आई है। इसमें एक मरीज पॉजिटिव मिला है, बाकी सभी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई हैं। जिले में एक और मरीज के मिलने से अब कुल संख्या 35 हो गई है। इसमें 29 मरीज सक्रिय हैं। सभी का इलाज वाराणसी में चल रहा है।