फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coronavirus two suspect patients in varanasi near dist 

कोरोना वायरस: पूर्वांचल में दो संदिग्ध, चार संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव आई

Tue, 31 Mar 2020 09:55 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 31 Mar 2020 09:55 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus two suspect patients in varanasi near dist 
कोरोना वायरस - फोटो : social media

गाजीपुर के तीन और आजमगढ़ के एक कोरोना संदिग्ध मरीज की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छुट्टी दे दी गई। उधर, जौनपुर और चंदौली के एक-एक संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन


गाजीपुर में जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड के भर्ती तीनों संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट रविवार रात में आई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने पर इनको छुट्टी दे दी गई। इस तरह यहां भर्ती सभी 14 संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। आजमगढ़ में भर्ती एक संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट भी निगेटिव आई। यहां अब तक सभी 14 संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 
विज्ञापन


चंदौली में सदर ब्लॉक के सैयदराजा कोतवाली क्षेत्र में रविवार की देर रात कोरोना के एक संदिग्ध मरीज को पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। उसकी जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सोमवार को बबुरी में एक महिला के बीमार होने की सूचना पर एंबुलेंस संचालक वाहन लेकर पहुंचा। लेकिन किट नहीं होने पर एंबुलेंस स्टाफ ने महिला को लाने से इनकार कर दिया। जौनपुर में भी रविवार को एक संदिग्ध मरीज भर्ती हुआ था। उसकी रिपोर्ट भी अभी नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed