{"_id":"5e8055dd8ebc3e78b8641853","slug":"coronavirus-patient-found-improvement-in-condition-of-first-person-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में अब तक मिले दो कोरोना वायरस के मरीज, एक की हालत में हो रहा सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में अब तक मिले दो कोरोना वायरस के मरीज, एक की हालत में हो रहा सुधार
Sun, 29 Mar 2020 01:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 29 Mar 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : social media
वाराणसी में कोरोना वायरस से संक्रमित दो मरीज मिल चुके हैं, तो वहीं एक जौनपुर जिले में भी इसकी पुष्टि हो गई है। वाराणसी में मिले दूसरे कोरोना वायरस के मरीज की शनिवार को पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
वाराणसी में मिले सबसे पहले मरीज की हालत में सुधार होने लगा है। फिलहाल उसका इलाज दीनदयाल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है। शिवपुर निवासी जिस युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, वह 20 मार्च को दुबई से अपने घर लौटा था। 20 मार्च को ही शारजाह से वाराणसी की फ्लाइट से बाबतपुर एयरपोर्ट आने के बाद वह टैक्सी से अपने घर गया। इसके बाद गले में खराश होने के बाद 27 मार्च को दीनदयाल अस्पताल दिखाने गया।
विज्ञापन
यहां डॉक्टरों ने उसका सैंपल लेकर बीएचयू माइक्रोबायोलॉजी लैब में भेजा था। जहां 28 मार्च को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक के परिवार में पत्नी-बच्चे के अलावा माता- पिता बड़ा भाई और भाभी हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब पूरे परिवार को होम क्वारंटीन कराया गया है। आज परिवार का सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
इसके पहले फूलपुर के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल इसकी हालत में सुधार हो रहा है। वहीं जौनपुर के युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।