फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Coronavirus new corona positive case found in sonbhadra ghazipur district

यूपी के सोनभद्र मिले 52 कोरोना मरीज, गाजीपुर-आजमगढ़ में भी मिले संक्रमित, मिर्जापुर में नर्स की मौत

Thu, 16 Jul 2020 07:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 16 Jul 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus new corona positive case found in sonbhadra ghazipur district
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

पूर्वांचल के जिलों में कोरोना वायरस के मामले अब हर दिन सामने आ रहे हैं। सोनभद्र में गुरुवार को एक साथ 52 कोरोना वायरस के मामले, तो वहीं गाजीपुर में 15 संक्रमित मिले हैं। मिर्जापुर जिले में पड़री प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक स्टाफ नर्स(55) की बुधवार की रात बीएचयू में उपचार के दौरान मौत हो गई है, उनका दो दिन पहले सैंपल लिया गया था।

विज्ञापन

सीएमओ के वरिष्ठ लिपिक समेत 15 मिले कोरोना संक्रमित
गाजीपुर के मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक एवं एसीएम के पुत्र समेत 14 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैँ। मुहम्मदाबाद में मिले 11 मरीजों में चार एक ही परिवार के हैं, जबकि नगर के तीन और जमानिया की एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सबसे बड़ी बात यह है कि इनकी ट्रैवल हिस्ट्री कोई नहीं है। मरीजों के संपर्क में आने पर संक्रमण फैल रहा है।
विज्ञापन



लगातार बढ़ रहे संक्रमितों की संख्या से एक बार फिर अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 448 पहुंच गई और जिसमें 361 स्वस्थ हो गए हैं। एक्टिव केस 81 बचे हैं, तो वहीं छह की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनभद्र में 52 कोरोना संक्रमित मिले
सोनभद्र जिले में अब तक के सबसे ज्यादा 52 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ एसके उपाध्याय ने की है। इसके साथ ही जिले में अब तक संक्रमित मिले लोगों की संख्या 189 हो गई है। जिसमें 70 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अन्य 119 का इलाज चल रहा है। गुरुवार को संक्रमित मिले मरीजों को जिला अस्पताल परिसर में बने 100 बेड के कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है।

मिर्जापुर के पड़री पीएचसी में तैनात स्टाफ नर्स(55) की बुधवार को तबीयत खराब हुई थी। परिजन उसे उपचार के लिए बीएचयू ले गए। वहां भर्ती न करने पर एक निजी अस्पताल ले गए। वहां भी भर्ती न होने पर दूसरे अस्पताल ले गए। यहां इनकी कोरोना जांच की गई थी।

मछलीशहर सीएचसी के अधीक्षक कोरोना संक्रमित
जौनपुर जिले के मछलीशहर सीएचसी के अधीक्षक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएमओ डॉ राकेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है। अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 764 हो गई है। मछलीशहर सीएचसी को बंद कर सैनिटाइजेशन के निर्देश दिए गए हैं।

गुरुवार को 19 मरीज स्वस्थ भी हुए, एक्टिव केस 174 रह गए हैं। अब तक 19,141 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं। इसमें 16,158 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। अभी 2,983 नमूनों के रिजल्ट आने शेष हैं। 11 की मरीजों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed