Coronavirus: बनारस में चीन से लौटा एक और युवक पहुंचा अस्पताल, सैंपल लखनऊ भेजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन में कोरोना वायरस के डर से एक और युवक के अपने घर वापस आने के बाद हड़कंप मचा है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी एक युवक दीनदयाल अस्पताल में जांच कराने पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने आइसोलेशन वार्ड में ले जाकर उसकी जांच की और सैंपल लेने के बाद घर भेज दिया।
बताया जा रहा है कि संबधित युवक 2 फरवरी को ही बाबतपुर एयरपोर्ट आया। घर पहुंचने के बाद हल्की खांसी, बुखार हुआ तो मंगलवार को एयरपोर्ट पर बने हेल्प डेस्क पर पहुंचा।
यहां जानकारी के बाद युवक ने दीनदयाल अस्पताल पहुंचकर जांच कराई। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर वी शुक्ला के मुताबिक युवक की जांच करने के बाद उसका सैंपल लिया गया है, जिसे लखनऊ भेजा जाएगा। हालांकि युवक कहां का रहने वाला है, यह बताने से चिकित्सा अधीक्षक ने मना कर दिया है।
इसके पहले चीन के जियोमेन शहर में काम करने वाला भोजूबीर निवासी युवक कोरोना वायरस के डर से वह 23 जनवरी को वापस वाराणसी आ गया। चीन से युवक पहले कोलकाता और फिर बाबतपुर एयरपोर्ट पर आया। एयरपोर्ट पर बनी हेल्प डेस्क पर जानकारी मिलने के बाद से स्वास्थ्य विभाग की ओर से मानीटरिंग की जा रही थी। दो दिन पहले तबीयत बिगड़ी तो परिजनों के साथ विजय सोमवार दोपहर करीब एक बजे दीनदयाल अस्पताल पहुंचा।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, चिकित्सकों ने उसे संदिग्ध मरीज मानकर आइसोलेशन वार्ड ले जाकर जांच की। हालांकि, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वी. शुक्ला ने उसे संदिग्ध मरीज मानने से इंकार किया है। उन्होंने बताया कि जांच में कोरोना वायरस से संक्रमण के कोई लक्षण नहीं मिले हैं।
सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर जारी एडवाइजरी के मुताबिक बाहर से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिग एयरपोर्ट पर करवाई जा रही है। सैंपल के जांच की सुविधा लखनऊ में है। ऐसे में दोनों का सैंपल लखनऊ भेजा जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.