फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Coronavirus in up new covid 19 positive cases have been reporter in jaunpur corona patient in purvanchal

वाराणसी से भी ज्यादा हैं इस जिले में कोरोना वायरस के मरीज, आज मुंबई से आए पिता-पुत्री समेत 21 प्रवासी कोरोना पॉजिटिव मिले

Sat, 06 Jun 2020 09:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 06 Jun 2020 09:52 PM IST
सार

  • जौनपुर जिले में शनिवार को 15 लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव मिले।
  • जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 262 हो गई, 111 डिस्चार्ज और तीन की मौत हो चुकी है।
  • वाराणसी में कोरोना वायरस के मरीज 233 हो गए हैं। इनमें 126 डिस्चार्ज और पांच की मौत के बाद अब 102 लोग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं।

विज्ञापन
Coronavirus in up new covid 19 positive cases have been reporter in jaunpur corona patient in purvanchal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई से आए 17 लोगों समेत 21 प्रवासियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। शनिवार की शाम आई रिपोर्ट में शामिल 13 मरीजों में कोई लक्षण स्पष्ट नहीं था, मगर उनके सैंपल की जांच पॉजीटिव आई। पीड़ितों में मछलीशहर के चौकी खुर्द निवासी पिता-पुत्री भी हैं। केराकत के कुसरना गांव में तीन मरीज मिले हैं। इसके पहले सुबह भी लेखपाल समेत 15 मरीज मिले थे। जिले में अब कुल केस 283 हो गया है। इसमें 121 स्वस्थ हुए हैं, जबकि तीन की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


चौकी खुर्द गांव निवासी 40 वर्षीय शख्स एक जून को बेटी (16) के साथ श्रमिक स्पेशल ट्रेन में मुंबई के कांदीवली से आया था। पिता में कोरोना के सर्दी-खांसी के लक्षण होने के कारण दोनों का सैंपल लेकर उन्हें होम क्वारंटीन में भेज दिया गया था। शनिवार को आई रिपोर्ट में दोनों कोरोना से संक्रमित पाए गए।  
विज्ञापन

 

Coronavirus in up new covid 19 positive cases have been reporter in jaunpur corona patient in purvanchal
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

इनके अलावा मड़ियाहूं के फत्तेपुर अजोसी, काजीपुर, सुजानगंज के प्रेम का पुरा, मछलीशहर के डेल्हूपुर, मुंगराबादशाहपुर के सरायरुस्तम, डोभी के सिधौनी कर्रा, केराकत के घुरहूपुर देवकली, सुईथाकला के रामपुर अंगुपुर, बरउत, करंजाकला ब्लाक के जमुनीपुर औराही, जलालपुर के बैरीपुर, बरसठी के दीनापुर, रामनगर के बोधीपुर, महराजगंज के दुगौली नाहरपुर, खुटहन के सौरैया से एक-एक प्रवासी कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं।

केराकत के कुसरना से तीन मरीज मिले हैं। तीनों अलग-अलग तिथियों में मुंबई से आए थे। शहर के मतापुर गंगापट्टी निवासी 24 वर्षीय युवती एक जून को ट्रेन से फरीदाबाद से आई थी। उसमें लक्षण के आधार पर सैंपल जांच को भेजा गया था।

 

Coronavirus in up new covid 19 positive cases have been reporter in jaunpur corona patient in purvanchal
भारत में कोरोना - फोटो : Amar Ujala

डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पॉजीटिव मिले 21 मरीजों में 17 मुंबई, दो दिल्ली, एक सूरत और एक हरियाणा से आया प्रवासी है। इसमें से 13 में कोई लक्षण नहीं था। नए मरीजों में 15 को होम क्वारंटीन में रखा गया था, जबकि छह शेल्टर क्वारंटीन में रख गए थे। होम क्वारंटीन वाले सभी मरीजों के गांव को कंटेनमेंट एरिया के रुप में चिह्नित कर सैनिटाइजेशन व अन्य कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed