फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coronavirus four member found covid 19 positive in one family in ballia up

पत्नी के साथ बेटा और बेटी भी मिली कोरोना संक्रमित, बलिया में मिले चार और मरीज

Thu, 18 Jun 2020 01:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 18 Jun 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus four member found covid 19 positive in one family in ballia up
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला

बलिया जिले में गुरुवार को चार नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जिलें में कुल मरीजों की संख्या अब 70 हो गई है। जिले में अब तक कुल 66 पॉजिटिव केस थे। वहीं पहले से भर्ती 66 में से 59 स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। उन्हें होम क्वॉरंटीन रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही की तरफ से इसकी पुष्टि करते हुए जिला सर्विलांस प्रभारी डॉ एके मिश्र ने बताया कि गड़वार ब्लॉक के छतवा में एक ही परिवार के तीन और शहर कोतवाली के बनकटा मोहल्ले का एक केस है।
विज्ञापन



छतवा में 12 जून को वृद्ध पॉजिटिव मिला था। इसके बाद उसके परिवार का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट गुरुवार को आई, जिसमें उसकी पत्नी, पुत्री व पुत्र पॉजिटिव आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मऊ में मिले तीन कोरोना मरीज
मऊ जिले में बुधवार की देर शाम 10 बजे तीन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में दो एक ही गांव के हैं जो कि मुंबई से लौटे हैं, जबकि एक मरीज नगर के छोटी मह रानिया में मिला हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है। जिलें में कोरोना मरीजों की संख्या अब 65 हो गई है। इसमें 8 मरीज सक्रिय हैं, जबकि एक मरीज की रिपोर्ट आने से पहले मौत हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed