आजमगढ़ में बढ़ते मरीजों के साथ तेजी से बढ़ रहे हॉटस्पॉट, मऊ में भी कुछ ऐसे ही हालात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवासी श्रमिकों के आने के साथ ही कोरोना संक्रमण से प्रभावितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। कोई भी पॉजिटिव केस मिलने पर कंटेनमेंट जोन की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। आजमगढ़ में मंगलवार को दो और सोमवार को 25 नए संक्रमित मिलने के बाद जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 121 पहुंच गई है, वहीं 10 नए कंटेमेंट जोन बनाए हैं। अभी तक जनपद में 37 कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। इसमें कड़ाई से नियमों का अनुपालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
आजमगढ़ को ऑरेंज जोन में रखा गया। डीएम राजेश कुमार ने बताया कि आजमगढ़ के सगड़ी तहसील के राजस्व ग्राम बघरवा, राजस्व ग्राम ऊंचाडीह सलेमपुर, बूढ़नपुर का रानीपुर, लालगंज का राजस्व ग्राम हैबतपुर डुभांव, राजस्व ग्राम जगदीशपुर चौर, मेंहनगर तहसील का राजस्व ग्राम तितिरा, राजस्व ग्राम भीटी, राजस्व ग्राम जाफरपुर, राजस्व ग्राम चकवारा, सदर तहसील का राजस्व ग्राम पुसड़ा आइमा को कंटेमेंट जोन बनाया गया है।
ये संपूर्ण क्षेत्र कंटेनमेंट जोन होंगे। इन क्षेत्रों में कंटेनमेंट जोन प्रोटोकॉल को पूरी तरह से अनुपालन कराया जाएगा। लक्षण, संपर्क की स्थिति और यात्रा इतिहास के आधार पर स्क्रीनिंग की जाएगी। हाउस टू हाउस सर्विलांस भी किया जाएगा। कंटेनमेंट जोन में अत्यधिक सतर्कता बरती जाएगी। कड़े नियंत्रण लागू किए जांएगे। इन क्षेत्रों के अंदर और बाहर किसी भी व्यक्ति, वाहन इत्यादि को आवागमन की अनुमति नहीं होगी। आवश्यक वस्तुओं-सेवाओं की आपूर्ति डोर टू डोर होगी।
अब तक ये बन चुके हैं कंटेमेंट जोन
इससे पहले आजमगढ़ में शहर का मोहल्ला हर्रा की चुंगी वार्ड गुलामी का पुरा, ठेकमा ब्लाक के जिवली, निजामाबाद के मोहल्ला तेलीपुर वार्ड आठ गांधीनगर, लालगंज तहसील के राजस्व ग्राम बेरमां बिशम्भरपुर, सदर तहसील का राजस्व ग्राम हुसैनगंज का मजरा अनुसूचित बस्ती, मार्टीनगंज तहसील का राजस्व ग्राम कालेपुर, राजस्व ग्राम कोदहरा का मजरा दक्षिण टोला, सगड़ी तहसील के राजस्व ग्राम कांखभार के मजरा विपनपुर, राजस्व ग्राम शिवपुर के मजरा विक्रम का पुरा, सदर तहसील के राजस्व ग्राम खलीलाबाद, लालगंज तहसील के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहनाजपुर के आवासीय परिसर, लालगंज तहसील में राजस्व ग्राम मेंहरोकला, मेंहनगर तहसील में तीन कंटेमेंट जोन मजरा अनुसूचित जाति बस्ती राजस्व ग्राम पवनीकला, ग्राम सिंहपुर सरैया की मजरा चौहान बस्ती, राजस्व ग्राम ठाटा सोधनपुर की मजरा राय बस्ती, सगड़ी तहसील में बिलरियागंज के अवती गौरी पहलवानपुर, शहर में एआरटीओ आफिस के पास सैयद बाबा कालोनी, मेंहनगर में मजरा अनुसूचित बस्ती, राजस्व ग्राम दामा, अतरौलिया ब्लाक के ग्राम पंचायत रघुनाथपुर का राजस्व ग्राम परानपुर, रानी की सराय का बिसई बाग, मार्टीनगंज का पिपरौला और फूलपुर के चमावां, जहानागंज का नेतपुर, नरेथा कनैला का खुदातपुर और मेंहनाजपुर का जियापुर दक्षिणी कंटेमेंट जोन बनाया जा चुका है।
मऊ के तीन हॉटस्पॉट क्षेत्रों में 515 घरों में 17 टीमें करेगी स्क्रीनिग :
मऊ जिले में प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीजो के मिलने से हॉटस्पॉट क्षेत्रो में वृद्धि हुई। इसी क्रम में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से हॉटस्पॉट बने घोसी ब्लॉक के लखनीमुबारकपुर, परदहां ब्लॉक के कासिमपुर और कोपागंज ब्लॉक के मीरपुर रहीमा गांव में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमें जांच के लिए लगाई गईं।
मुख्यचिकित्सा अधिकारी डॉ एससी सिंह ने बताया कि सोमवार को घोसी ब्लॉक के मिश्रौली गांव में जांच की गई। इस क्रम में मंगलवार को घोसी ब्लॉक के लखनी मुबारकपुर गांव में जांच के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों की पांच टीमें लगाई गईं। इस हॉटस्पॉट क्षेत्र में 146 मकान मौजूद हैं। इसी तरह परदहां ब्लॉक के कासिमपुर गांव में मौजूद 242 घरों की जांच के लिए आठ टीमों को लगाया गया है और मीरपुर रहीमाबाद गांव में मौजूद 127 घरों की जांच के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। ये टीम सुबह से शाम तक स्क्रीनिंग करेंगी।