फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coronavirus cases increasing 12 corona positive found in varanasi and 9 pac jawans also infected covid 13 in sonbhadra

वाराणसी में कोरोना के एक्टिव मामले हुए 1000 पार, सोनभद्र में 9 पीएसी जवान संक्रमित

Sat, 25 Jul 2020 01:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 25 Jul 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus cases increasing 12 corona positive found in varanasi and 9 pac jawans also infected covid 13 in sonbhadra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पूर्वांचल के जिलों में कोरोना वायरस के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वाराणसी में शुक्रवार को 12 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है, इससे पहले शुक्रवार को 179 संक्रमित मिले थे। सोनभद्र जिले में नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जो पीएसी के जवान हैं।

विज्ञापन

वाराणसी में शनिवार को सुबह 11 बजे तक 12 नए मरीजों के मिलने के बाद अब एक्टिव मरीजों की संख्या 1000 के पार हो गई है। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि आईएमएस बीएचयू से मिली 133 सैंपल की रिपोर्ट में 12 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन



इसके साथ ही कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1,834 हो गई है। इसमे 788 मरीजों के डिस्चार्ज, 38 की मौत के बाद अब एक्टिव मरीज 1008 हैं। इसके पहले शुक्रवार को सर्वाधिक 179 नए मरीज मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएसी के नौ जवान संक्रमित
सोनभद्र जिले में शनिवार की सुबह आई जांच रिपोर्ट में पीएसी के नौ जवान संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों का यह आंकड़ा अब 398 तक पहुंच गया है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ एसके उपाध्याय ने की है। उन्होंने बताया कि संक्रमित मिले लोगों में से अब तक 264 स्वस्थ हो चुके हैं। शनिवार को मिले नौ संक्रमित लोगों को मिलाकर कुल एक्टिव मामले 134 हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed