फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coronavirus ban on biometric attendance in SP office azamgarh

कोरोनावायरस के खौफ से प्रशासन ने उठाया ये कदम, एसपी ऑफिस में बायोमैट्रिक हाजिरी पर रोक

Fri, 06 Mar 2020 04:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 06 Mar 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus ban on biometric attendance in SP office azamgarh
बायोमैट्रिक हाजिरी पर लगाया प्रतिबंध। - फोटो : अमर उजाला।

कोरोनावायरस की दहशत सिर्फ आम जनता ही नहीं सरकारी ऑफिसों में भी देखने को मिल रही है। पुलिस ऑफिस समेत कई सरकारी कार्यालयों में बायोमैट्रिक हाजिरी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बायोमैट्रिक मशीनों पर बकायदा नोटिस चस्पा की गई है कि कोरोना वायरस को देखते हुए बायोमैट्रिक हाजिरी कुछ दिनों के लिए प्रतिबंधित है। वर्तमान में कर्मचारियों की उपस्थिति व अनुपस्थिति रजिस्टर के माध्यम से दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन


कोरोनावायरस को लेकर पूरा देश अलर्ट पर चल रहा है। आजमगढ़ जिले में अभी इसके दस्तक की कोई पुष्टि नहीं है, फिर भी आम जनता में हड़कंप मचा है। वहीं अब सरकारी कार्यालयों में भी दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। जिसकी शुरूआत एसपी कार्यालय से हुई है।
विज्ञापन


एसपी ऑफिस के बाहर ही कर्मचारियों की हाजिरी दर्ज करने के लिए लगे बायोमैट्रिक मशीन को बंद कर दिया है। इस पर नोटिस चस्पा की गई है कि कोरोनावायरस के प्रभाव को देखते हुए सतर्कता के तहत बायोमैट्रिक मशीन के प्रयोग पर रोक लगा दी गई है। बायोमैट्रिक के बजाए कर्मचारियों की उपस्थिति व अनुपस्थिति पुराने ढर्रे पर रजिस्टर में दर्ज करने की कवायद शुरू करा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बायोमैट्रिक के स्थान पर पुलिस कर्मियों की हाजिरी रजिस्टर पर शुक्रवार से की जाने लगी है। बायोमैट्रिक मशीन बंद किए जाने और उस पर सूचना चस्पा होते ही कोरोना की दहशत पुलिस ऑफिस में नजर आने लगी है। एसपी ऑफिस ही नहीं कई स्कूलों व अन्य सरकारी कार्यालयों में भी बायोमैट्रिक मशीन से हाजिरी पर प्रतिबंध लग गया है। आने वाले दिनों में अन्य सरकारी कार्यालयों में भी ऐसा होने की संभावना जतायी जा रही है।

एसपी आजमगढ़ त्रिवेणी सिंह ने बताया कि बायोमैट्रिक मशीन पर हाजिरी सिर्फ एहतियात के तौर पर ही प्रतिबंधित की गई है। कोरोना वायरस पर लगाम के तहत यह कवायद हुई है। इससे दहशत फैलाने जैसी कोई बात नहीं है, सिर्फ सतर्कता ही मुख्य उद्देश्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed