फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coronavirus 22 people found corona positive including two cops in ghazipur up covid 19

यूपी: इस जिले में कोरोना बढ़ते जा रहे मरीज, दो पुलिसकर्मियों समेत 22 लोग मिले संक्रमित

Sat, 25 Jul 2020 10:46 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 25 Jul 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus 22 people found corona positive including two cops in ghazipur up covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में संक्रमित के संपर्क में आए दो पुलिसकर्मी समेत 24 की रिपोर्ट शुक्रवार की देर रात पॉजिटिव आई है। इसमें सबसे अधिक संक्रमित शहरी क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्लों में मिले हैं।

विज्ञापन

इधर मरीजों के मोबाइल पर पॉजिटिव होने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। सुबह ही मेडिकल टीम संक्रमितों को लेकर कोविड केयर सेंटर पहुंची, तो कुछ लोगों को होम आइसोलेशन के लिए सशर्त शपथ पत्र भरवाया। ऐसे में अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 730 पहुंच गई है।
विज्ञापन



इनमें से 492 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। इसके अलावा नौ की मौत हो चुकी है। उधर एक्टिव का आंकड़ा 228 तक पहुंच गया है। इसके अलावा अब तक 16 हजार 761 के स्वैब की सैंपलिंग हुई है। जिसमें 13 हजार 110 निगेटिव और 2,406 की रिपोर्ट आना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात 22 लोगों की आई रिपोर्ट में एसपी आवास में तैनात एक पुलिसकर्मी और पुलिस लाइन का एक आरक्षी संक्रमित पाया गया। अब मेडिकल टीम इसमें से अधिकांश मरीजों को जहां कोविड केयर सेंटर में लाने में जुटी हुई हैं। वहीं कुछ मरीज जिनमें लक्षण कम हैं, उन्हें सशर्त होम आइसोलेट करने की तैयारी शुरू कर दी है।

साथ ही इनके संपर्क में आए संदिग्धों को चिह्नित करने के लिए सर्वे टीम सूची बना रही है, जिससे संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed