फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   coronavirsu preparations to make schools and private hospitals also quarantine centers in varanasi

कोरोना वायरस से जंग: स्कूलों और निजी अस्पतालों को भी क्वारंटीन सेंटर बनाने की तैयारी

Wed, 01 Apr 2020 09:49 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 01 Apr 2020 09:49 AM IST
विज्ञापन
coronavirsu preparations to make schools and private hospitals also quarantine centers in varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है। जिले के सरकारी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड और क्वारंटीन सेंटर बनाने के बाद अब जरूरत पड़ने पर स्कूलों और कुछ निजी अस्पतालों को भी क्वारंटीन सेंटर बनाए जाने की तैयारी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने कार्यवाही शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


सरकारी चिकित्सालयों साहित हेरिटेज मेडिकल कालेज में 820 बेड रिजर्व करा दिए गए हैं। जिले में अब तक कुल 1167 व्यक्तियों को होम क्वारंटीन किया गया। साथ ही अब तक कुल 44062 व्यक्तियों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की जा चुकी है। आने वाले दिनों में मरीजों की संख्या बढ़ने पर किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए अब निजी अस्पतालों और स्कूलों को क्वारंटीन सेंटर बनाए जाने की दिशा में कार्यवाही शुरू हो गई है।
विज्ञापन


अब तक हालांकि सर सुंदरलाल चिकित्सालय बीएचयू के आइसोलेसन वार्ड में छह और दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय के आइसोलेसन वार्ड में कुल 18 मरीज भर्ती है। जांच में अब तक माइक्रोबायोलॉजी विभाग बीएचयू में आए 133 नमूने में वाराणसी के दो नमूने पॉजिटिव मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से कोरोना से बचाव संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसमें सरकारी अस्पतालों के बाद जरूरत पड़ने पर स्कूलों-निजी अस्पतालों के साथ ही कुछ गेस्ट हाउस को भी क्वारंटीन सेंटर बनाया जा सकता है। इस दिशा में काम चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed