फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona virus devotees ban to entry in garvgrih Sanctum sanctorum of Maa Vindhyavasini temple

कोरोना वायरस: अगले आदेश तक बंद हुआ मां विंध्यवासिनी मंदिर का गर्भगृह

Wed, 18 Mar 2020 02:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 18 Mar 2020 02:43 PM IST
विज्ञापन
Corona virus devotees ban to entry in garvgrih Sanctum sanctorum of Maa Vindhyavasini temple
मां विंध्यवासिनी मंदिर के गर्भ गृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक।

देश के प्रमुख आध्यात्मिक स्थलों में शुमार मां विंध्यवासिनी दरबार का गर्भगृह बुधवार की शाम चार बजे से अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा। स्थानीय प्रशासनिक भवन में बुधवार को श्री विंध्य पंडा समाज के पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


अगले आदेश तक गर्भगृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। केवल पारिवाल(पुजारी) ही गर्भगृह में रहेंगे। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर यह निर्णय लिया गया है। विग्रह के चरण स्पर्श, श्रद्धालुओं को अंदर बैठाकर पूजन आदि नहीं कराया जा सकेगा।
विज्ञापन


कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर देश के कई आध्यात्मिक, पर्यटन स्थल बंद कर दिए गए हैं। मिर्जापुर जिले के विंध्याचल मंदिर में दर्शन पूजन के लिए हर रोज हजारों भक्त यहां पहुंचते हैं। एहतियातन मंदिर में एक से दूसरे भक्त में संक्रमण न फैले, इसको लेकर कई दिनों से मंथन चल रहा था। प्रशासनकि अधिकारियों ने मंगलवार को पंडा समाज से गर्भगृह में प्रवेश पर रोक लगाने का अनुरोध किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर श्री विंध्य पंडा समाज ने बुधवार को बैठककर अंतिम निर्णय लेने की बात कही थी। बुधवार को जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल, एसपी डॉ धर्मवीर सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट जगदंबा सिंह के साथ श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी, मंत्री भानु पाठक, पूर्व अध्यक्ष राजन पाठक, प्रेम शंकर, तेजन गिरी, इंद्र प्रकाश, गुंजन मिश्रा आदि की बैठक हुई। 

इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगले आदेश तक गर्भगृह को भक्तों के लिए अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा। शाम चार बजे से यह निर्णय प्रभावी हो जाएगा। गर्भगृह में अंदर बैठाकर पूजन, चरण स्पर्श इत्यादि पर रोक लगा दी गई है। गर्भगृह में केवल पुजारी रहेंगे।

प्रशासनकि अधिकारियों का कहना है कि गर्भगृह में बैठाकर पूजन कराने, चरण स्पर्श आदि की प्रक्रिया में ज्यादा समय लगता है ऐसे में दर्शन पूजन के लिए कतार में लगे भक्तों को बाहर लंबा इंतजार करना पड़ता है और भीड़ बढ़ती जाती है। ऐसे में संक्रमण का खतरा ज्यादा है। अधिकारियों को भरोसा है कि नए निर्णय से भक्तों की कतार चलती रहेगी। लोग सुरक्षित और सुविधाजनक दर्शन पूजन कर सकेंगे।

मिर्जापुर के डीएम सुशील कुमार पटेल ने कहा कि गर्भगृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगाने को पंडा समाज स्वेच्छा से तैयार हो गया है। इससे श्रद्धालु, मां विंध्यवासिनी का सुरक्षित और सुविधाजनक दर्शन पा सकेंगे।

सिटी मजिस्ट्रेट जगदंबा सिंह ने बताया कि अगले आदेश तक गर्भगृह में श्रद्धालु बैठकर पूजन, चरण स्पर्श नहीं कर पाएंगे। जनहित में यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed