फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   corona varanasi update 10 lakh people did not get second dose covid vaccine ilist is being prepared by health department

ऐसे कैसे जीतेंगे कोरोना से जंग: वाराणसी में 10 लाख लोगों ने नहीं लगवाई दूसरी डोज, तैयार हो रही सूची

Sat, 22 Jan 2022 12:44 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 22 Jan 2022 12:44 AM IST
सार

वाराणसी में 18 साल से उपर के लोगों को पहली डोज का लक्ष्य तो पूरा हो गया है। अभी भी करीब 10 लाख ऐसे लोग हैं, जिनको दूसरी डोज लगनी बाकी है। जिन्होंने कोरोना टीका की 
दूसरी डोज नहीं ली है उनकी सूची बनाई जा रही है। 

विज्ञापन
corona varanasi update 10 lakh people did not get second dose covid vaccine ilist is being prepared by health department
वाराणसी में कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में कोरोना का टीका न लगवाने वालों की स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलग से सूची तैयार कराई जा रही है। इसमें पहली डोज के साथ ही अब तक दूसरी डोज न लगवाने वालों की भी सूची ब्लॉकवार बनाई जा रही है, जिससे कि सभी को टीका लगाया जा सके। 

विज्ञापन


जिले में 18 साल से उपर के लोगों को पहली डोज का लक्ष्य तो पूरा हो गया है। अभी भी करीब 10 लाख ऐसे लोग हैं, जिनको दूसरी डोज लगनी है। इसके लिए मेगा अभियान चलाकर टीकाकरण किया जाएगा। इसमें जिला प्रशासन ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में टीम भेजकर सूची के आधार पर जांच कराएगा।
विज्ञापन


इसमें दुकान, मॉल, कार्यालयों के साथ ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट के चालकों, नाविकों की भी जांच होगी। इस अभियान में 15 से 17 साल तक के किशोरों के बारे में भी जानकारी जुटाकर सभी को टीका लगवाया जाएगा। इधर शुक्रवार को जिले में कुल 37708 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें 4062 किशोर और 1254 ऐसे लोग हैं, जिन्हें प्रीकॉशन डोज लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः वाराणसी में कोरोना से पहली मौत: ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित युवक ने बीएचयू अस्पताल में तोड़ा दम, आज 624 में संक्रमण की पुष्टि

वाराणसी में टीकाकरण का आंकड़ा

सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि अब तक जिले में कुल 51,39,860 लगे टीकों में 29,88,355 को पहली डोज और 19,48,798 (65.6 प्रतिशत) को दूसरी डोज लग चुकी है। इसके अलावा 14,329 प्रीकॉशनरी डोज और अब तक 1,88,378 (73 प्रतिशत) किशोरों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। बताया कि मेगा अभियान के तहत सभी को टीका लगाया जाएगा।  

टीकाकरण केंद्र बंद, बैरंग लौटे अधिकारी

corona varanasi update 10 lakh people did not get second dose covid vaccine ilist is being prepared by health department
वाराणसी में कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

उच्च प्राथमिक विद्यालय रामगढ़वा में बने कोरोना टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे नोडल अधिकारी उपायुक्त मनरेगा करुणाकर अदीब, डीसी मनरेगा और एडीओ एजी कैलाश मौर्या को वापस लौटना पड़ा। यहां टीकाकरण केंद्र पर ताला लटकता मिला।

शाम तीन बजे निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियों ने जब कारण पूछा तो मौके पर मौजूद एएनएम ने व्रत होने का हवाला दिया। उधर ग्राम पंचायत बीकापुर व रामगढ़वा के निरीक्षण में बीकापुर में वेरी फायर कल्याण कृष्णा और बिंदु यादव लेखपाल अनुपस्थित पाए गए। जिसमें नाराजगी जताते हुए अधिकारियों ने विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया। 

वाराणसी में 24 से चलेगा विशेष सर्वेक्षण अभियान

वाराणसी  जिले में 24 से 29 जनवरी तक विशेष सर्वेक्षण अभियान चलाया जाएगा। इसमें घर-घर जाकर आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा कोविड-19 के लक्षण युक्त व्यक्ति, नियमित टीकाकरण से छूटे हुए दो  वर्ष से कम आयु के बच्चे, 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में कोविड टीके की पहली खुराक न प्राप्त करने वाले व्यक्ति को चिन्हित कर उनकी सूची बनाई जाएगी।

सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि सर्वेक्षण के दौरान प्रत्येक घर पर स्टीकर चस्पा तथा पोलियो की तर्ज पर हाउस मार्किंग का कार्य भी होगा। हर पांच टीमों पर एक सुपरवाइजर, जोनल अधिकारी नियुक्त होंगे । प्रतिदिन ब्लॉक तथा जनपद स्तर पर समीक्षा की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed