फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   corona

मलिन बस्तियों में कोरोना संक्रमण कम

Wed, 02 Dec 2020 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
corona
वाराणसी। जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। शहर के पॉश इलाकों से लेकर अपार्टमेंट में रहने वाले लोग संक्रमित हो रहे हैं। इन सबके बीच आश्चर्यजनक यह है कि अन्य इलाकों के मुकाबले मलिन बस्तियों में कोरोना संक्रमण काफी कम मिला है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीन दिन तक विशेष अभियान चलाकर शहरी और ग्रामीण इलाकों की मलिन बस्तियों में करीब 3,543 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनकी जांच रिपोर्ट में केवल 14 लोग संक्रमित मिले हैं। चिकित्सक इसके पीछे कोरोना से बचाव के प्रति सजगता, सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का प्रयोग करने को वजह बता रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, स्कूलों सहित अलग-अलग इलाकों में लोगों की कोविड जांच की जा रही है। इसी क्रम में 19 से 21 नवंबर तक जिले में मलदहिया, दुर्गाकुंड, नदेसर सहित अन्य जगहों की मलिन बस्तियों में कुल 3,543 लोगों का सैंपल लेकर आरटीपीसीआर और एंटीजन जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में केवल 14 लोग ही संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

क्या कहते हैं चिकित्सक
मलिन बस्तियों में हुई कोविड जांच में केवल 14 लोग संक्रमित मिले हैं। इसकी वजह लोगों की सजगता, मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और कम से कम बाहर निकलना ही मानी जा सकती है। इस रिपोर्ट के आधार पर यह भी कहा जा सकता है कि मलिन बस्तियों में रहने वालों के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक हैं। जहां संक्रमित मिले हैं, वहां एक ही परिवार के पांच सदस्य हैं। -डॉ. एसएस कन्नौजिया, जिला सर्विलांस अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग जितना कोविड प्रोटोकाल का पालन करेंगे उतना ही संक्रमण का खतरा कम रहेगा। इस रिपोर्ट के आधार पर जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है, उनके शरीर में एंटीबॉडी अधिक है, केवल यही कहना ठीक नहीं है। ज्यादा संभावना है कि लोग कम से कम बाहर निकल रहे होंगे और मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे होंगे। -डॉ. एके मौर्या, एडिशनल सीएमओ
00000
एक नजर में आंकड़ा
डेट सैंपल संक्रमित
19 नवंबर 1058 02
20 नवंबर 1215 05
21 नवंबर 1270 07
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed