फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   corona report

रिपोर्ट निगेटिव आने तक नवजात बेटे से नहीं मिल पाएगी मां

Fri, 22 May 2020 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
corona report
वाराणसी। बीएचयू में 19 मई को डिलिवरी के बाद बृहस्पतिवार को बिहार निवासी जिस महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, अब वह ठीक होने तक अपने बच्चे से भी नहीं मिल पाएगी। फिलहाल बच्चे को एनआईसीयू में एडमिट कराया गया है। जब तक मां और बच्चे की रिपोर्ट निगेटिव नहीं आ जाती है, तब तक वह दोनों नहीं मिल पाएंगे।
विज्ञापन

बिहार के रोहतास निवासी 23 वर्षीय महिला 19 मई को बीएचयू में भर्ती हुई थी। यहां प्रसव के बाद उसने बेटे को जन्म दिया। जांच में मां कोरोना संक्रमित मिली तो उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया। वहीं, बच्चे को उससे अलग एनआईसीयू में भर्ती करा दिया गया है। एहतियातन नवजात का भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। अब निगाहें उसकी रिपोर्ट पर टिकी हैं। हालांकि घर के जो सदस्य अस्पताल में हैं, वे भी न तो महिला के पास जा सकते है और न ही बच्चे की रिपोर्ट आने तक उसके पास जा सकते हैं। अस्पताल में अब मां और बेटे दोनों एक दूसरे से तभी मिल पाएंगे, जब दोनों की रिपोर्ट नेगेटिव आ जाएगी। उधर, बीएचयू अस्पताल में उसका इलाज कर रहे डॉक्टर दोनों की सेहत पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के इस दौर में सतर्कता ही बचाव का विकल्प है। इस तरह के केस में जब तक मां की रिपोर्ट निगेटिव नहीं आ जाती है, तब तक वह बच्चे के पास नहीं जा सकती है। -डॉ. एसपी शर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ, बीएचयू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed