फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona infection: Ballia CMO and women's hospital transferred CMS, CM Yogi acted

कोरोना संक्रमणः बलिया सीएमओ और महिला अस्पताल की सीएमएस का तबादला, सीएम योगी ने की कार्रवाई

Fri, 17 Jul 2020 06:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 17 Jul 2020 06:34 PM IST
सार

  • नए सीएमओ बने डॉ. जितेंद्र पाल व महिला चिकित्सालय की सीएमएस बनीं डॉ. सुमिता सिन्हा

विज्ञापन
Corona infection: Ballia CMO and women's hospital transferred CMS, CM Yogi acted
सस्पेंड

विस्तार

कोरोना वायरस के संक्रमण से फैल रहे कोविड-19 बीमारी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर काफी संवेदनशील हैं। वे लगातार हर जिले की मॉनिटरिंग स्वयं कर रहे हैं। बलिया जिले में उन्होंने प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर सीएमओ डॉ. पीके मिश्रा और महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. माधुरी सिंह को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। 

विज्ञापन


दूरभाष पर अमर उजाला को यह जानकारी देते हुए प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य/ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम व उपचार में दोनों अधिकारी निष्क्रिय पाए गए हैं। अब जिले के सीएमओ जिला संयुक्त चिकित्सालय कुशीनगर में तैनात वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. जितेंद्र पाल होंगे। 

विज्ञापन

जिला महिला चिकित्सालय बलिया में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर तैनात डॉ. सुमिता सिन्हा को प्रमोट करते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है। राज्यमंत्री श्री शुक्ल ने बताया कि सीएमओ के खिलाफ काफी शिकायतें थीं। शुक्ला ने बताया कि बलिया में कोरोना टेस्टिंग लैब स्थापित करने और अन्य सुविधाएं बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

बता दें कि सीएमओ डॉ. प्रीतम कुमार मिश्रा का स्थानांतरण जिला चिकित्सालय गोंडा में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर हुआ है। जिला महिला चिकित्सालय की सीएमएस डॉ. माधुरी सिंह को जिला संयुक्त चिकित्सालय सोनभद्र में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed