फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona in Varanasi: wedding people and businessmen in worry due to newguidlines after coronavirus infection increasing

वाराणसी में कोरोना: नई गाइडलाइन कारोबारियों की दिल की धड़कनें बढ़ा रहीं, बैंड, बाजा और बरात वाले असमंजस में 

Thu, 08 Apr 2021 06:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 08 Apr 2021 06:10 PM IST
विज्ञापन
Corona in Varanasi: wedding people and businessmen in worry due to newguidlines after coronavirus infection increasing
demo pic

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते शासन की ओर से जारी नई गाइडलाइन ने बैंड, बाजा और बरात की तैयारियों में जुटे कारोबारियों की धड़कने तेज कर दी हैं। अप्रैल व मई में होने वाली शादियों में अतिथियों की संख्या 100 से 200 की बाध्यता से आयोजनकर्ताओं के साथ-साथ होटल, लॉन, बैंक्वेट हाल संचालक भी पेशोपेश में पड़ गए हैं।

विज्ञापन


 2 अप्रैल से लेकर मई, जून और जुलाई तक शहर में लगभग 25 हजार से अधिक शादियां होने वाली हैं। लगभग सभी लॉन, कैंटरिंग, टेंट व होटल वैवाहिक लग्न में बुक हो चुके हैं। बैंड, बाजा और ट्रेवेल्स की गाड़ियां तक फाइनल हो चुकी हैं। ऐसे में संक्रमण के बढ़ते फैलाव को देखते हुए बहुत से आयोजनकर्ता बुकिंग की तिथि आगे बढ़ाने की कवायद में जुटे हैं तो कुछ अतिथियों की संख्या 500 से 200 करने का टेंट व कैटरिंग संचालकों पर जोर दे रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में लगभग 400 रजिस्टर्ड मैरेज लॉन हैं और तकरीबन 250 से अधिक बगैर रजिस्ट्रेशन के भी संचालित हो रहे हैं। छोटे-बड़े 800 से अधिक होटल और बैंक्वेट हाल की भी संख्या 200 से अधिक है। कोरोना काल के बीच में हालात सामान्य हुए और बुकिंग मिलनी शुरू हुई तो सभी ने रंगरोगन और अन्य सामानों की खरीदारी में पूंजी लगा दी। लगभग 400 कैटरिंग व टेेंट कारोबारियों ने भी क्राकरी, बर्तन, पर्दे, सजावटी सामानों में पैसा फंसा दिया।

वाराणसी टेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव व महामंत्री भीम सिंह ने बताया कि पिछले एक साल की तरह फिर से दूसरी लहर में नए नियमों ने टेंट व कैटरिंग संचालकों को संकट में डाल दिया है। रोजाना वर व वधु पक्ष की ओर से पूछताछ हो रही है। 

केस-1: शादी के कार्ड बंट गए, अब किसे बुलाएं किसे मना करें

लंका के रहने वाले आरके मिश्रा की बेटी की शादी 25 अप्रैल को महमूरगंज स्थित एक लान में है। दोनों तरफ से 500 अतिथियों को बुलाया है, नई गाइडलाइन के तहत वे पेशोपेश में पड़ गए हैं, किसे बुलाएं, किसे मना करें, क्योंकि कार्ड बंट चुके हैं।

केस-2:  कैटरिंग वालों को दिए ऑर्डर, कार्ड भी छप गए

पांडेयपुर के रहने वाले प्रकाश जायसवाल की भतीजी की शादी मई में सारनाथ मवइयां स्थित लान में है। 1000 प्लेट भोजन की व्यवस्था के तहत कार्ड भी छपवा लिए हैं। संकट यह है कि कैटरिंग वालों को आर्डर भी दे चुके हैं।

बुकिंग कराने वाले अतिथियों की संख्या कम करने का दबाव बनाने लगे हैं, पहले की बुकिंग के आधार पर कारीगरों सहित अन्य स्टाफ को भी बुक कर लिया गया है और काफी पैसा क्राकरी व अन्य बर्तनों पर खर्च किया गया है। -हिमांशु श्रीवास्तव, कैटरिंग संचालक 
 
पहले की बुकिंग फुल हो चुकी है और अभी भी बुकिंग मिल रही है। हालांकि कोेरोना नियमों को लेकर आयोजनकर्ता कुछ सशंकित भी हैं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शादी विवाह संपन्न कराया जाएगा। -नरेंद्र दुबे, संचालक, मैरेज लान, सारनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed