{"_id":"5f30207d8ebc3e3d2038f80a","slug":"corona-in-varanasi-five-death-from-corona-in-purvanchal-625-new-patients-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona In Varanasi: पूर्वांचल में कोरोना से पांच की मौत, पुलिसकर्मियों समेत 663 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Varanasi: पूर्वांचल में कोरोना से पांच की मौत, पुलिसकर्मियों समेत 663 नए मरीज मिले
Sun, 09 Aug 2020 10:25 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 09 Aug 2020 10:25 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल में रविवार को कोरोना के 663 मरीज मिले। जबकि वाराणसी-मिर्जापुर में दो-दो और गाजीपुर में एक को मिलाकर कुल पांच संक्रमितों की मौत हो गई। वाराणसी में 294, आजमगढ़ में 81, जौनपुर में 68, सोनभद्र में 51, बलिया में 46, मिर्जापुर में 35, मऊ में 20, गाजीपुर में 17, भदोही में 13 और चंदौली में 38 कोरोना संक्रमित मिले। पीड़ितों में एसडीएम, डीआईओएस कार्यालय के अधिकारी, पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी, कृषि विभाग का कर्मचारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
वाराणसी में जांच तेज होने के साथ मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिले में रविवार को कोरोना के 294 मरीज मिले, जबकि बीमारी से पीड़ित दो लोगों की मौत हो गई। मिर्जापुर में एसडीएम समेत 35 नए कोरोना पाजिटिव मिले। जबकि दो कोरोना मरीजों की मौत भी हो गई। एक बीएचयू और एक प्रयागराज में मौत हुई है। गाजीपुर में पुलिस लाइन के 13 सिपाहियों सहित 17 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन
जबकि बीएचयू में भर्ती किडनी की बीमारी से पीड़ित संक्रमित की मौत हो गई। रविवार को 26 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच गए। आजमगढ़ में 81 लोग कोरोना से पीड़ित मिले। सोनभद्र में राबर्ट्सगंज कोतवाली के एक पुलिसकर्मी, डीआईओएस कार्यालय के एक अधिकारी और दो स्वास्थ्यकर्मियों समेत 51 लोग कोरोना संक्रमित मिले। जौनपुर में कोरोना का प्रसार शहरी क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
रविवार को 68 मरीज मिले हैं। इसमें 20 शहर के विभिन्न मोहल्लों के हैं। शकरमंडी निवासी दो सगे भाई और खुटहन में भाई-बहन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लाइंस के दो पुलिसकर्मी भी संक्रमित मिले हैं। बलिया में 46 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
जबकि 126 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। मऊ में रामपुर बैलोली पुलिस चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों सहित 20 लोग संक्रमित मिले। भदोही में तीन स्वास्थ्य कर्मियों समेत कोरोना के 13 नए मरीज सामने आए। पीड़ितों में कृषि विभाग का कर्मचारी भी शामिल है।