फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona In Varanasi: Five death from Corona in Purvanchal, 625 new patients found

Corona In Varanasi: पूर्वांचल में कोरोना से पांच की मौत, पुलिसकर्मियों समेत 663 नए मरीज मिले

Sun, 09 Aug 2020 10:25 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 09 Aug 2020 10:25 PM IST
विज्ञापन
Corona In Varanasi: Five death from Corona in Purvanchal,  625 new patients found
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल में रविवार को कोरोना के 663 मरीज मिले। जबकि वाराणसी-मिर्जापुर में दो-दो और गाजीपुर में एक को मिलाकर कुल पांच संक्रमितों की मौत हो गई। वाराणसी में 294, आजमगढ़ में 81, जौनपुर में 68, सोनभद्र में 51, बलिया में 46, मिर्जापुर में 35, मऊ में 20, गाजीपुर में 17, भदोही में 13 और चंदौली में  38 कोरोना संक्रमित मिले। पीड़ितों में एसडीएम, डीआईओएस कार्यालय के अधिकारी, पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी, कृषि विभाग का कर्मचारी भी शामिल हैं।

विज्ञापन


वाराणसी में जांच तेज होने के साथ मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिले में रविवार को कोरोना के 294 मरीज मिले, जबकि बीमारी से पीड़ित दो लोगों की मौत हो गई। मिर्जापुर में एसडीएम समेत 35 नए कोरोना पाजिटिव मिले। जबकि दो कोरोना मरीजों की मौत भी हो गई। एक बीएचयू और एक प्रयागराज में मौत हुई है। गाजीपुर में पुलिस लाइन के 13 सिपाहियों सहित 17 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन


जबकि बीएचयू में भर्ती किडनी की बीमारी से पीड़ित संक्रमित की मौत हो गई। रविवार को 26 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच गए। आजमगढ़ में 81 लोग कोरोना से पीड़ित मिले। सोनभद्र में राबर्ट्सगंज कोतवाली के एक पुलिसकर्मी, डीआईओएस कार्यालय के एक अधिकारी और दो स्वास्थ्यकर्मियों समेत 51 लोग कोरोना संक्रमित मिले। जौनपुर में कोरोना का प्रसार शहरी क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को 68 मरीज मिले हैं। इसमें 20 शहर के विभिन्न मोहल्लों के हैं। शकरमंडी निवासी दो सगे भाई और खुटहन में भाई-बहन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लाइंस के दो पुलिसकर्मी भी संक्रमित मिले हैं। बलिया में 46 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।


जबकि 126 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। मऊ में रामपुर बैलोली पुलिस चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों सहित 20 लोग संक्रमित मिले। भदोही में तीन स्वास्थ्य कर्मियों समेत कोरोना के 13 नए मरीज सामने आए। पीड़ितों में कृषि विभाग का कर्मचारी भी शामिल है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed