फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona in Varanasi: Corona patients cross seven thousand, 202 new patients include 18 female prisoners in district jail

Corona In Varanasi: कोरोना मरीजों का आंकड़ा सात हजार पार, 202 नए मरीजों में जिला जेल में 18 महिला बंदी शामिल 

Wed, 26 Aug 2020 10:55 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 26 Aug 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
Corona in Varanasi: Corona patients cross seven thousand, 202 new patients include 18 female prisoners in district jail
कोरोना का सैंपल लेती टीम - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी जिले में कोरोना का संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को 202 नए मरीजों के मिलने के बाद आंकड़ा सात हजार के पार पहुंचकर 7167 हो गया है। बुधवार को सबसे ज्यादा जिला जेल से 18 महिला बंदी, शिवपुर सेंट्रल जेल में दो और शिव प्रसाद कॉलोनी सामनेघाट में 8 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन


2476 सैंपल की रिपोर्ट में कल्पनाथ विहार कॉलोनी सारनाथ, नेपाली बाग शिवपुर, नई बस्ती पांडेपुर, शिवपुर सेंट्रल जेल में दो, दुर्गाकुंड,  बलुआवीर, कृष्णा अपार्टमेंट भेलूपुर, रामकुंड पोखरा, रतनपुर पड़ाव, जयप्रकाश नगर शिवपुरवा, हथुआ मार्केट,नगर निगम, कबीर मठ नई बस्ती लहरतारा, गढ़वा घाट,पिशाच मोचन में कोरोना मरीज मिले हैं। इसके अलावा राजा बाजार, शिवपुर, सिविल जज जूनियर डिविजन के कार्यालय, एडीजी जोन के कार्यालय से जुड़े लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि अस्थायी जेल चांदमारी, शिवाजी नगर में दो महिलाओं समेत चार, नवादा सुंदरपुर में 5 महिलाओं समेत नौ लोग जबकि एसबीआई कॉलोनी शिवपुर,डिस्ट्रिक्ट जज कंपाउंड, लहरतारा कॉलोनी, जजेज कॉलोनी के अलावा ईएसआई हॉस्पिटल और एपेक्स हॉस्पिटल में दो-दो, नेपाली खपड़ा, फूलपुर, त्रिमूर्ति हॉस्पिटल, आशीर्वाद हॉस्पिटल बिर्दोपुर में दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

डीएम कंपाउंड, हाथी बाजार, ट्रैफिक पुलिस लाइन, सराय नंदन, फूलपुर में रहने वाले लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही बुधवार को होम आइसोलेशन में रहने वाले 107 और अस्पतालों में भर्ती 48 लोगों को डिस्चार्ज किया गया।

सीएमओ ने बताया कि कुल संक्रमित 7167 लोगों में अब तक 5636 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं जबकि 129 लोगों की मौत के बाद अब 1403 लोग एक्टिव केस हैं। उधर, बुधवार को ही 3087 सैंपल लिए गए। जिसके बाद कुल 10,6769 सैंपल में से 93264 की रिपोर्ट मिल चुकी है। अब भी 13505 रिपोर्ट मिलनी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed