फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona in Varanasi: corona infected woman report negative after three days Kashi became corona free follow corona protocol on festivals

वाराणसी फिर कोरोना मुक्त: संक्रमित मिली महिला तीन दिन बाद स्वस्थ, त्योहारों पर करें कोरोना प्रोटोकॉल का पालन

Fri, 15 Oct 2021 10:36 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 15 Oct 2021 10:36 AM IST
सार

वाराणसी में 21 मार्च 2020 को पहला कोरोना से संक्रमित मरीज मिला था। होम आईसोलेशन में एक मरीज के स्वस्थ होने के बाद सक्रिय केस भी शून्य हो गए हैं। तीन दिन पहले एक महिला कोरोना संक्रमित हुई थी। ठीक होने के बाद वाराणसी में अब एक भी कोरोना का एक्टिव मरीज नहीं है। 

विज्ञापन
Corona in Varanasi: corona infected woman report negative after three days Kashi became corona free follow corona protocol on festivals
कोरोना जांच। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में तीन दिन पहले एक महिला की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद कोरोना संक्रमण की जद में आई काशी एक बार फिर गुरुवार को कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को होम आइसोलेशन में रहने वाली महिला को स्वस्थ घोषित किया गया। अब जिले में कोई एक्टिव मरीज नहीं रह गया है। हालांकि अभी भी कोरोना जांच कराने वाले 1648 लोगों को रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण की अगर बात करें तो इसी महीने तीन अक्तूबर को काशी कोरोना मुक्त हो गया था। इसी बीच 12 अक्तूबर को रविंद्रपुरी निवासी एक महिला की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद फिर से एक्टिव केस वाले जिलों में काशी का नाम शामिल हो गया था।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- नवरात्रि 2021: महानवमी पर माता सिद्धिदात्री का भक्तों ने किया दर्शन-पूजन, दुर्गा मंदिरों में लगी कतार
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली 3538 सैंपल की रिपोर्ट में कोई नया मरीज तो नहीं मिला लेकिन पहले से होम आइसोलेशन में रहने वाली महिला स्वस्थ घोषित की गई। बृहस्पतिवार को अलग-अलग जगहों से 2962 लोगों की जांच की गई।

त्योहारों में भी कोविड प्रोटोकॉल जरूरी

स्वास्थ्य विभाग की ओर से त्योहारों के मद्देनजर लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. वीबी सिह ने बताया कि दशहरें के मद्देनजर जिस तरह से बाजारों में भीड़ बढ़ गई है, उसको देखते हुए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते रहना जरूरी है। दो गज की दूरी, मॉस्क पहनना नहीं भूलना होगा। बहुत जरूरी न हो तो घर से बाहर न जाएं तो ही ठीक रहेगा। सैनिटाइजर या साबुन से हाथों की अच्छी तरह से सफाई करते रहना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed