फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   corona

दिनचर्या और डाइट रखें दुरुस्त, कोरोना रहेगा दूर

Thu, 25 Jun 2020 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
corona
वाराणसी। बीमारी को हराना है तो पहले से ज्यादा मजबूत बनना होगा। पहले से ज्यादा खुद पर ध्यान देना होगा, पहले से ज्यादा खुद पर मेहनत करनी होगी। कोरोना के वक्त में ज्यादातर महिलाएं व युवतियां घर में ही है या वो वर्क फ्रॉम होम कर रही हैं। तो मौजूदा समय का इस्तेमाल उन्हें खुद को स्वस्थ बनाने में करना चाहिए। ताकि इस संक्रमण काल में जब भी हम घर से बाहर निकले तो किसी भी किस्म के वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने के लिए हमारा शरीर पूरी तरीके से तैयार हो। आज फिटनेस एक्सपर्ट अंकित सिंह बता रहे हैं कुछ आसान उपाय जो महिलाओं को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन

नियमित समय पर उठे
फिटनेस का पहला मूल मंत्र है कि रोजाना समय पर उठें। सुबह जल्दी उठने पर सारा दिन आलस्य नहीं होता। स्वास्थ्य से संबंधित आधी बीमारियां तो ऐसे ही दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन

एक्सरसाइज करें
रोजाना सुबह एक्सरसाइज जरूर करें, इससे तनाव दूर होता है और आप शारीरिक रूप से फिट रहेंगी। योग और मेडिटेशन जरूर करें। इससे भी तनाव कम होगा और काम बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह खाएं दो केले-
केला शरीर की आवश्यक ऊर्जा को पूरा कर देता है। अधिकतर बीमारियां पेट से जुड़ी होती हैं, पेट ठीक है तो आप बीमार कम होंगे। केला पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है।
ब्रेकफास्ट जरूर करें-
सुबह का हेल्दी नाश्ता बहुत जरूरी है, सुबह के नाश्ते से दिनभर की एनर्जी मिलती है। टोंड दूध या दही और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को भी अपनी डाइट में शामिल जरूर करें।
कैलोरी का ध्यान रखें-
महिलाओं और युवतियों की शिकायत रहती है कि वह कम खाती हैं फिर भी वजन बढ जाता है। ऐसा इसलिए कि वो ध्यान नहीं रख पाती कि आप एक दिन में कितनी कैलोरी लेती हैं। इसलिए महिलाओं को युवतियों को पौष्टिक और वसा रहित कम कैलोरी का भोजन खाना चाहिए।

सलाद और फल का सेवन
रोजाना के खाने के साथ सलाद का अधिक से अधिक सेवन करें। भोजन में अंकुरित चना और दालों को शामिल करें। सलाद का नियमित सेवन से आहार में फाइबर की मात्रा बढ़ती है।
खाने के बाद तुरंत पानी न पिएं
हमें खूप पानी पीना चाहिए। कोशिकाओं तक पोषक तत्व और ऑक्सीजन पहुंचाने में काम करता है। अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीती हैं तो इसे छोड़ दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed