{"_id":"6a5e46ae62c25dfa5f0f51d8","slug":"corona-active-case-in-varanasi-27-day-old-infant-tests-positive-for-coronavirus-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid-19: वाराणसी में 27 महीने का मासूम मिला कोरोना संक्रमित, अब तक चार लोगों में हो चुकी है संक्रमण की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Covid-19: वाराणसी में 27 महीने का मासूम मिला कोरोना संक्रमित, अब तक चार लोगों में हो चुकी है संक्रमण की पुष्टि
Mon, 20 Jul 2026 09:33 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 20 Jul 2026 09:33 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी में कोरोना संक्रमण फिर से लौट रहा है। जिले में अब तक चार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें एक 27 महीने का बच्चा भी शामिल है। चंदौली निवासी बच्चे का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
कोरोना के मामले
- फोटो : Amarujala.com/AI
विस्तार
वाराणसी जिले में एक बार फिर कोरोना की दस्तक को लेकर हर कोई हैरत में आ गया है। सोमवार को सवा दो साल का एक बच्चा कोरोना संक्रमित मिला है। ककरमत्ता स्थित निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसको अस्पताल में ही एक अलग वार्ड में रखा गया है। यहां बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक भारद्वाज के निर्देशन वाली टीम उसकी देखरेख में लगी है।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश से शुरू कोविड का संक्रमण अब धीरे धीरे कई जगहों पर फैलता नजर आ रहा है। अब तक बनारस में पिछले 20 दिन में तीन मरीज संक्रमित मिल चुके हैं। सोमवार को चंदौली निवासी 2.3 वर्ष के एक बच्चे को तेज बुखार, दौरे पड़ने की समस्या थी। परिजनों ने ककरमत्ता स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां बाल रोग विशेषज्ञ ने देखा तो उन्होंने कोरोना जांच कराए जाने की सलाह दी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP: विंध्याचल में छप्पन भोग व 51 किलो का घंटा अर्पित, दर्शन के बाद शिवपाल यादव ने राम मंदिर मामले पर कसा तंज
विज्ञापन
डॉ. आलोक भारद्वाज ने बताया कि तीसरे लहर के समाप्त होने के बाद बच्चे में कोरोना का यह पहला केस है। बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद परिवार के सदस्यों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।
डॉक्टर भारद्वाज ने बताया कि अगर किसी को बुखार है तो उनको इस समय विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। विशेषकर बच्चों की सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। बाहर जाने पर जरूरत पड़ने पर मॉस्क भी पहनाया जाना चाहिए।