फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coron in Ballia :  infected patient ran away by break the window of the hospital 

बलिया में अस्पताल की खिड़की तोड़ कर भागा कोरोना संक्रमित, लोगों में दहशत 

Sat, 10 Apr 2021 07:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 10 Apr 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
Coron in Ballia :  infected patient ran away by break the window of the hospital 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुखपुरा कस्बा निवासी एक कोरोना संक्रमित युवक शनिवार को बसंतपुर स्थित कोविड अस्पताल की खिड़की तोड़कर फरार हो गया। इसकी जानकारी होते ही अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी सीएमओ को दी। इस घटना के बाद से आसपास के गांव के लोगों में दहशत है। पुलिस को मामले की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन


सुखपुरा कस्बा निवासी राजकुमार गुप्ता (32) पुत्र शिवजी गुप्ता को आठ अप्रैल को कोरोना संक्रमित होने के बाद बसंतपुर एल वन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका उपचार चल रहा था। इसी बीच शनिवार को दिन में 12 बजे संक्रमित युवक अस्पताल के वार्ड की खिड़की तोड़कर भाग गया। अस्पताल के फार्मासिस्ट संजय शुक्ला ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि युवक को पकड़ने के लिए कर्मचारी उसके पीछे दौड़े, लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका। इसकी सूचना मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दी गई है। 
विज्ञापन


सुखपुरा पुलिस को इसकी कोई जानकारी नहीं है। वहीं, संक्रमित युवक के पिता ने बताया कि वह 8 अप्रैल को जिला अस्पताल में इलाज कराने गया था, जहां उसका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। वहीं से प्रशासन ने उसे बसंतपुर एल वन अस्पताल में भर्ती करा दिया। उसके भर्ती होने के बाद चिकित्सकों की टीम सुखपुरा भी आई थी और घर के सभी सदस्यों का कोरोना टेस्ट हुआ, लेकिन सबकी रिपोर्ट निगेटिव आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed