{"_id":"60d4b7380146647fc61a0df7","slug":"conversion-case-four-members-of-the-family-converted-to-religion-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण मामला: परिवार के चार लोगों ने धर्म परिवर्तन किया, तीन हैं लापता, मौलाना की गिरफ्तारी के लिए हिंयुवा ने कोतवाली घेरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण मामला: परिवार के चार लोगों ने धर्म परिवर्तन किया, तीन हैं लापता, मौलाना की गिरफ्तारी के लिए हिंयुवा ने कोतवाली घेरी
Thu, 24 Jun 2021 10:18 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: हरि User
Updated Thu, 24 Jun 2021 10:18 PM IST
सार
जौनपुर जनपद के सबरहद गांव में 13 मई को एक परिवार के चार सदस्यों ने धर्म परिवर्तन कर लिया। इसके बाद परिवार के तीन सदस्य लापता हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के शाहगंज क्षेत्र स्थित सबरहद गांव में बीते 13 मई को एक परिवार के चार सदस्यों ने धर्म परिवर्तन कर लिया। इसके बाद परिवार के तीन सदस्य लापता हैं। इसी मामले को लेकर बृहस्पतिवार को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव किया। लापता लोगों की बरामदगी व धर्मांतरण कराने वाले मौलाना की गिरफ्तारी की मांग की। एसडीएम को भी पत्रक सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
सबरहद गांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों का धर्म परिवर्तन कराने का मामला एक माह पूर्व सामने आया था। धर्म परिवर्तन करने वाले परिवार के तीन सदस्य गायब हैं। मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ा है। बृहस्पतिवार को हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष अक्षत अग्रहरि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव करते हुए गायब हुए तीनों लोगों की बरामदगी व धर्मांतरण कराने वाले मौलवी व उनके साथियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि मुकदमा दर्ज किया गया है जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसके उपरांत कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा को भी ज्ञापन सौंपकर लापता हुए परिवार के तीनों सदस्यों की बरामदगी व दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन