{"_id":"607bd416c4e0b1059835e562","slug":"contractor-shot-dead-body-found-100-meters-away-from-home-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : ठेकेदार की सिर में गोली मार कर हत्या, घर से 100 मीटर दूर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : ठेकेदार की सिर में गोली मार कर हत्या, घर से 100 मीटर दूर मिला शव
Sun, 18 Apr 2021 12:09 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 18 Apr 2021 12:09 PM IST
सार
सहडी निवासी शैलेश सिंह के इकलौते पुत्र कृष्ण कुमार सिंह जल निगम सहित अन्य सरकारी विभागों में ठेकेदारी करते थे। पंचायत चुनाव में चोलापुर से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी भाजपा समर्थित राजेश सिंह के प्रचार में वह लगे हुए थे।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के वाराणसी के चोलापुर थाना के सहडी गांव में शनिवार की देर रात ठेकेदार कृष्ण कुमार सिंह उर्फ जैन सिंह (32) के सिर में गोली मार कर हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने कृष्ण कुमार के घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर उसका शव और पास ही पिस्टल व दो खोखा पड़े देख पुलिस को सूचना दी।
वारदात की वजह चुनावी और निजी रंजिश मानकर पुलिस जांच कर रही है। सहडी निवासी शैलेश सिंह के इकलौते पुत्र कृष्ण कुमार सिंह जल निगम सहित अन्य सरकारी विभागों में ठेकेदारी करते थे। पंचायत चुनाव में चोलापुर से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी भाजपा समर्थित राजेश सिंह के प्रचार में वह लगे हुए थे।
ग्रामीणों में चर्चा रही कि पंचायत चुनाव के दौरान खनुआन गांव में एक दावत के दौरान पंचायत चुनाव के एक प्रत्याशी के बीच कहासुनी हुई थी। उस दौरान कृष्ण कुमार सिंह भी वहां मौजूद थे। दावत में खाना खाने के बाद रात 2:30 बजे अपनी स्कॉर्पियो से वह घर पहुंचे।
विज्ञापन
मां मीरा सिंह ने उन्हें खाना खाने के लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया। इसी बीच मोबाइल पर कॉल आने के बाद वह घर से लगभग 100 मीटर दूर पहुंचे जहां बदमाशों ने उनके सिर पर गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद बदमाश एक पिस्टल कृष्ण कुमार सिंह के हाथ से कुछ दूरी पर रखकर भाग गए।

माना जा रहा है कि हत्या की घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए ऐसा किया गया है। पुलिस के अनुसार कृष्ण कुमार के शव के पास से मिली पिस्टल देसी है। सूचना पाकर चोलापुर थाने की पुलिस के साथ मौके पर सीओ पिंडरा पहुंचे।
सीओ पिंडरा अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि चुनावी और निजी रंजिश सहित अन्य बिंदुओं को वारदात की वजह मान कर जांच की जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों वाले क्षेत्र के कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।
सीओ पिंडरा अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि चुनावी और निजी रंजिश सहित अन्य बिंदुओं को वारदात की वजह मान कर जांच की जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों वाले क्षेत्र के कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।