बीएचयू के एपी थियेटर में अस्पताल बनाने का काम तेज, ऑक्सीजन वाले 500 बेड रहेंगे
अस्थायी कोविड अस्पताल में 250 बेड का होगा आईसीयू, मई के पहले सप्ताह से शुरू हो सकती है भर्ती, बीएचयू में बन रहे अस्पताल का स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने लिया जायजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में कोरोना संक्रमित मरीजों को बेड की समस्या से निजात दिलाने के लिए बीएचयू में डीआरडीओ की मदद से बन रहे 1000 बेड के अस्थायी हॉस्पिटल में 250 बेड के आईसीयू की सुविधाएं होंगी। इसके अलावा 500 बेड पर ऑक्सीजन, वेंटिलेटर वाले 250 अन्य बेड पर भी मरीजों को भर्ती किया जाएगा।
बीएचयू एंफीथिएटर मैदान में अस्थायी अस्पताल का काम तेज हो गया। यहां आधारभूत ढांचा तैयार हो रहा है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से दोपहर में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एनपी सिंह, मेडिकल आफिसर डॉक्टर अतुल सिंह ने बीएचयू एंफीथिएटर मैदान पहुंचकर अस्पताल बनाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मई के पहले सप्ताह से मरीजों को भर्ती करने की प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है। कोविड कंट्रोल रूम के माध्यम से मरीजों को भर्ती किया जाएगा। हॉस्पिटल में भर्ती के साथ ही डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ के बैठने के लिए अलग-अलग कमरे भी होंगे। डीआरडीओ की टीम के देखरेख में अस्पताल बनाया जा रहा है।
मरीजों के परिजनों को हर दिन मिलेगी जानकारी
बीएचयू में बन रहे अस्थायी अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को हर दिन इलाज से जुड़ी जानकारी भी दी जाएगी। इसके लिए एक वेटिंग रूम भी बनाया जाएगा। यहां दिन में दो बार लोगों को इलाज के बारे में बताया जाएगा।