फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Construction of hospital in BHU's AP theater intensified, 500 beds with oxygen will remain 

बीएचयू के एपी थियेटर में अस्पताल बनाने का काम तेज, ऑक्सीजन वाले 500 बेड रहेंगे

Sat, 24 Apr 2021 07:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 24 Apr 2021 07:47 PM IST
सार

अस्थायी कोविड अस्पताल में 250 बेड का होगा आईसीयू, मई के पहले सप्ताह से शुरू हो सकती है भर्ती,  बीएचयू में बन रहे अस्पताल का स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने लिया जायजा

विज्ञापन
Construction of hospital in BHU's AP theater intensified, 500 beds with oxygen will remain 
बीएचयू के एपी थियेटर में एक हजार बेड का डीआरडीओ की ओर से अस्थायी अस्पताल बनाने का काम शुरू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में कोरोना संक्रमित मरीजों को बेड की समस्या से निजात दिलाने के लिए बीएचयू में डीआरडीओ की मदद से बन रहे 1000 बेड के अस्थायी हॉस्पिटल में 250 बेड के आईसीयू की सुविधाएं होंगी। इसके अलावा 500 बेड पर ऑक्सीजन, वेंटिलेटर वाले 250 अन्य बेड पर भी मरीजों को भर्ती किया जाएगा।

विज्ञापन

बीएचयू एंफीथिएटर मैदान में अस्थायी अस्पताल का काम तेज हो गया। यहां आधारभूत ढांचा तैयार हो रहा है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से दोपहर में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एनपी सिंह, मेडिकल आफिसर डॉक्टर अतुल सिंह ने बीएचयू एंफीथिएटर मैदान पहुंचकर अस्पताल बनाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

विज्ञापन

Construction of hospital in BHU's AP theater intensified, 500 beds with oxygen will remain 
बीएचयू के एपी थियेटर में एक हजार बेड का डीआरडीओ की ओर से अस्थायी अस्पताल बनाने का काम शुरू। - फोटो : अमर उजाला

मई के पहले सप्ताह से  मरीजों को भर्ती करने की प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है। कोविड कंट्रोल रूम के माध्यम से मरीजों को भर्ती किया जाएगा। हॉस्पिटल में भर्ती के साथ ही डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ के बैठने के लिए अलग-अलग कमरे भी होंगे। डीआरडीओ की टीम के देखरेख में अस्पताल बनाया जा रहा है।

मरीजों के परिजनों को हर दिन मिलेगी जानकारी
बीएचयू में बन रहे अस्थायी अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को हर दिन इलाज से जुड़ी जानकारी भी दी जाएगी। इसके लिए एक वेटिंग रूम भी बनाया जाएगा। यहां दिन में दो बार लोगों को इलाज के बारे में बताया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed