फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Constable shot in the abdomen at crime scene admitted to BHU Trauma Center in varanasi

वाराणसी में सनसनीखेज वारदात: असलहा तस्करों ने सिपाही को मारीं तीन गोलियां, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

Fri, 30 Oct 2026 09:13 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 30 Oct 2026 09:13 PM IST
सार

वाराणसी में एक सिपाही को असलहा तस्करों ने गोली मार दी। घटना जिले के लंका थाना क्षेत्र में हुई। घटना में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। साथियों ने आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मुठभेड़ में एक आरोपी को भी गोली लगी है। 

विज्ञापन
Constable shot in the abdomen at crime scene admitted to BHU Trauma Center in varanasi
कांस्टेबल अमित शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी कमिश्नरेट के भेलूपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर शराब ठेके के सामने शुक्रवार की देर शाम असलहा तस्करों ने लंका थाने के सिपाही अमित शुक्ला को गोली मार दी। लंका क्राइम टीम के कांस्टेबल अमित के पेट, पीठ और बाएं हाथ में गोली लगी है। लहूलुहान सिपाही को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


मुठभेड़ में आरोपी को लगी गोली
उधर, हमले में शामिल आरोपी राज विश्वकर्मा को लंका पुलिस ने रात 10:30 बजे के बाद लौटूबीर पुलिया के पास से मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। आरोपी राज के बाएं पैर में गोली लगी है। उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में मातहतों से घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन




क्या है पूरा मामला
लंका थाने के क्राइम टीम के चार पुलिसकर्मी असलहा तस्करी की सूचना पर सुंदरपुर शराब ठेका के सामने आशुतोष नगर कालोनी में दबिश देने पहुंचे। रात 9 बजे पुलिसकर्मियों ने एक मकान से दो युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ चल रही थी कि इस बीच तीसरे युवक ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

Trending Videos

सिपाही अमित शुक्ला आरोपी को पकड़ने के लिए आगे बढ़े तो आरोपी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें तीन गोली अमित शुक्ला के पेट, पीठ और बाएं हाथ में लगी। गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच दोनों आरोपी पुलिस कर्मियों से हाथ छुड़ाकर भाग निकले। 

घायल पुलिस कर्मी अमित को साथियों ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना देने के साथ ही भागे बदमाशों की तलाश में तीन टीमें जुट गईं। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के दौरान बदमाशों की लोकेशन लंका थाना क्षेत्र के हाइवे की ओर मिली। 

लंका पुलिस और क्राइम टीम ने हाइवे स्थित लौटूबीर पुलिया के पास घेराबंदी की। पुलिस कर्मियों से घिरता देख एक आरोपी ने पुलिस टीम फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। इस दौरान उसका एक साथी भाग निकला। उसके पीछे पुलिस टीमें लगी हैं। मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी राज विश्वकर्मा है। उसके पास से अवैध पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुआ। आरोपी लंका थाना क्षेत्र के रमना गढ़वा घाट का निवासी है। भागे आरोपी का नाम अंजनी है।

आरोपी दशाश्वमेध में एक होटल में है कर्मचारी
मुठभेड़ में गिरफ्तार राज विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि वह दशाश्वमेध स्थित एक होटल में पांच दिन से हाउस कीपिंग का काम कर रहा है। पुलिस कर्मी पर फायरिंग में उसके साथ अंजनी नाम का युवक था। अंजनी के साथ भी एक युवक था, जिसे वह नहीं जानता है। अंजनी और उसके साथ रहने वाला एक युवक असलहा तस्करी में संलिप्त है।



एटीएस एनएसजी की ट्रेनिंग कर चुके हैं अमित शुक्ला, एसओजी में भी रह चुके हैं
बदमाशों की गोली से घायल प्रयागराज के थरवई थाना क्षेत्र के वकारगाज निवासी अमित शुक्ला पिछले तीन साल से कमिश्नरेट में है। वह एसओजी में भी रह चुके हैं। पिछले एक साल से लंका थाना के क्राइम टीम में है। एटीएस एनएसजी कमांडो की ट्रेनिंग कर चुके अमित शुक्ला के परिजन भी प्रयागराज से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंच गए। पत्नी और तीन साल की एक बेटी है।

अधिकारी बोले

असलहा तस्करी की सूचना पर लंका क्राइम टीम के पुलिस कर्मी दबिश पर गए थे। इस दौरान हमलावरों ने फायरिंग की, जिसमें दो गोली कांस्टेबल अमित शुक्ला को लगी है। कांस्टेबल की हालत सामान्य है। इसबीच एक आरोपी को लंका पुलिस टीम ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। उसका सहयोगी भाग निकला है। उसकी गिरफ्तारी को पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही हैं। -गौरव बंशवाल, डीसीपी काशी जोन 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed