फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress yuva kranti yatra reached varanasi

काशी पहुंची कांग्रेस की युवा क्रांति यात्रा, केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर बरसे नेता

Sun, 06 Jan 2019 09:57 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 06 Jan 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
Congress yuva kranti yatra reached varanasi
कांग्रेस के नेता - फोटो : amar ujala
भारतीय युवा कांग्रेस के तत्वावधान में युवा क्रांति यात्रा शनिवार की दोपहर काशी पहुंची, जहां उसका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद आदमपुर थाने के पास स्थित आजाद पार्क में एक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के नेता केन्द्र सरकार और उसकी नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे।
विज्ञापन


भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से 16 दिसंबर से 30 जनवरी तक कन्या कुमारी से कश्मीर तक युवा क्रान्ति यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा शनिवार को काशी पहुंची जहां सम्मेलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


सम्मेलन को संबोधित करते हुए केशवचंद्र यादव ने कहा कि आज देश मे बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, किसानों के साथ अन्याय, महिलाओं पर अत्याचार चरम पर है। देश के इतिहास में नोटबंदी और राफेल जैसे घोटाले इस सरकार की हकीकत को बता रहे हैं। देश की स्थिति दयनीय हो गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीनिवासन ने कहा कि अब देश का युवा बदलाव चाह रहा है क्योंकि इस सरकार की भ्रष्टाचार नीतियों से हर वर्ग बेहाल है। कार्यकारी अध्यक्ष मणीन्द्र मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं और आगामी चुनाव में जनता इनको इसका जवाब देगी।

जनसभा में पूर्व विधायक अजय राय, अजय लल्लू , पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, अनिल श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, महानगर अध्यक्ष सीताराम केशरी, प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, शालिनी यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।

इस सभा में प्रदेश महासचिव राघवेंद्र चौबे, प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, प्रदेश सचिव मयंक चौबे, प्रदेश सचिव चंचल शर्मा, महानगर अध्यक्ष ओमशंकर शुक्ला, लोकसभा अध्यक्ष आशीष सिंह ने नेताओं को स्मृति चिह्न, शाल प्रदान कर काशी की धरती पर स्वागत किया।

संचालन प्रदेश अध्यक्ष नीरज त्रिपाठी स्वागत व आभार आनंद शंकर सिंह ने किया। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में गोलगड्डा से सभा स्थल आजाद पार्क और आदमपुर तक गाजे बाजे और गुलाब की पंखुड़ियों व माला से हजारों की संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने इस यात्रा का जोरदार स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed