फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress MLA Ajay Roy has support

कांग्रेस विधायक विधायक अजय राय ने किया समर्थन

Fri, 28 Aug 2015 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 28 Aug 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन
Congress MLA Ajay Roy has support

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में जल एवं विद्युत आपूर्ति विभाग में संविदा पर तैनात कर्मचारियों की तीसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी रही। गुरुवार को कर्मचारियों के समर्थन में विधायक अजय राय और जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. संदीप पांडेय बीएचयू पहुंचे थे।

विज्ञापन

गौरतलब है कि बीएचयू के जल एवं विद्युत आपूर्ति विभाग में संविदा पर तैनात 40 कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। सोमवार को नोटिस मिलने के बाद कर्मचारियों ने विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन

आंदोलन स्थल पर पहुंचे कांग्रेस विधायक अजय राय ने कहा कि अनुभवी लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। आरोप लगाया कि इन कर्मचारियों को बाहर कर आरएसएस के मानसिकता वाले लोगों की भर्ती की जा रही है। बीएचयू आरएसस का गढ़ बनता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं डॉ. संदीप पांडेय ने कर्मचारियों को शिक्षक समाज की ओर से समर्थन का भरोसा दिलाया। कर्मचारियों ने कहा कि दो से 20 से 25 साल तक अपनी सेवा देने के बाद परीक्षा लेकर उसमें असफल कर कार्यमुक्त किया जा रहा है। कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से नियमित और समायोजित करने की मांग की है।

 भूख हड़ताल पर सन्नी बिरहा, सुनील कुमार, उपेंद्र कुमार, मुन्ना लाल और छविनाथ सिंह बैठे हैं। कहा कि जब तक हमें बहाल नहीं किया जाता, भूख हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर उमेश गिरी, धनंजय त्रिपाठी, चिंतामणि सेठ, चंदन पटेल, मनेाज कुमार, प्रेम सोनकर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed