फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress Metropolitan President could not show evidence, case registered

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष नहीं दिखा सके साक्ष्य, केस दर्ज

Thu, 03 Feb 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Congress Metropolitan President could not show evidence, case registered
आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के खिलाफ बुधवार को शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पांच दिन पूर्व प्रचार सामग्री के साथ चार पहिया वाहन को जब्त किया गया था। साक्ष्य नहीं दिखा पाने और प्रचार सामग्री पर मुद्रक का नाम नहीं होने पर कार्रवाई की गई। एसएसटी टीम ने 27 जनवरी की शाम वाहन चेकिंग के दौरान टाटा सफारी के साथ मिर्जामुराद खोचवा निवासी चालक संजय प्रजापति को पकड़ा था। वाहन के अंदर कांग्रेस पार्टी की प्रचार सामग्री थी और उस पर मुद्रक का नाम नहीं था। इस पर वाहन स्वामी को नोटिस जारी कर 48 घंटे में जवाब देने को कहा गया। अपर नगर मजिस्ट्रेट (चतुर्थ) द्वारा जारी नोटिस के जवाब में राघवेंद्र ने कहा कि पंफ्लेट चुनाव की तिथि घोषित होने के दो माह पूर्व की है। जो कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा छपवाया गया था। यह यूपी के सभी जिलों में भेजा गया है। जिसका लेखा जोखा कमेटी चुनाव आयोग को भेजेगी। पंफ्लेट केवल गाड़ी में रखा हुआ था, जिसका जनता में वितरण नहीं हो रहा था। जवाब से असंतुष्ट रिटर्निंग अफसर ने कहा कि राघवेंद्र चौबे द्वारा अपने कथन के समर्थन में कोई ऐसा साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया है, जिससे कि पंफ्लेट के मुद्रण की तिथि अथवा मुद्रण से संबंधित व्यय की पुष्टि की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed