{"_id":"5ee7b4602ed3a2591e721a09","slug":"congress-leaders-complained-to-bhu-in-charge-of-ventilator-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेंटिलेटर चोरी के विरोध में उतरे कांग्रेसी, बीएचयू में प्रभारी से की शिकायत, जांच की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेंटिलेटर चोरी के विरोध में उतरे कांग्रेसी, बीएचयू में प्रभारी से की शिकायत, जांच की मांग
Mon, 15 Jun 2020 11:18 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Mon, 15 Jun 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस लोगो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर से वेंटिलेटर चोरी का मामला गरमाता जा रहा है। आठ दिनों में जहां चोरी का खुलासा नहीं हो पाया है वहीं अब कांग्रेसी विरोध पर उतर आए हैं। कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सोमवार को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर प्रभारी से शिकायत कर मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
अजय राय ने कहा कि जहां कोविड-19 महामारी में मरीजों के इलाज के लिए वेंटीलेटर की जरूरत पड़ रही है वहीं ट्रॉमा सेंटर के रेड जोन से पोर्टेबल वेंटीलेटर चोरी होना बहुत बड़ी लापरवाही है। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान जिला अध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, ओम प्रकाश ओझा, मनीष मोरोलिया, आनंद मिश्रा, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव चंचल शर्मा,रोहित दुबे, परवेज खान,अभिषेक चौरसिया आदि लोग मौजूद रहे।