{"_id":"66698a8092baee49560746cb","slug":"congress-leader-ajay-rai-posted-on-x-about-sewer-problem-in-varanasi-2024-06-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: वाराणसी में सीवर की समस्या को लेकर अजय राय ने X पर किया पोस्ट, लिखा- 10 साल में हुआ हवाई विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: वाराणसी में सीवर की समस्या को लेकर अजय राय ने X पर किया पोस्ट, लिखा- 10 साल में हुआ हवाई विकास
Wed, 12 Jun 2024 05:16 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 12 Jun 2024 05:16 PM IST
सार
वाराणसी में सीवर की समस्या को लेकर कई वार्डों के लोग परेशान हैं। सीवर ओवरफ्लो होने से लोगों के आवागमन में दिक्कत हो रही है। इसकी क्रम में सेंट्रल जेल चौराहे पर सीवर ओवरफ्लो होने पर कांग्रेस नेता अजय राय ने एक्स पर पोस्ट लिखा।
विज्ञापन
सेंट्रल जेल चौराहे पर सीवर ओवरफ्लो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले के कई वार्डों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या से लोग परेशान हैं। गंदा पानी फैलने से जहां लोगों को आने- जाने में परेशानी हो रही है, वहीं बीमारी की चिंता भी सता रही है। दो दिन पहले सेंट्रल जेल चौराहे पर सीवर ओवरफ्लो होने से गंदा पानी चौराहे पर फैल गया। जिससे आसपास रहने वालों को काफी परेशानी हुई। बदबू के चलते लोगों का वहां से गुजरना मुश्किल हो रहा था।
अजय राय ने की टिप्पणी
सेंट्रल जेल चौराहे पर सीवर ओवरफ्लो होने का वीडियो सोशल मीडिया के एक्स साइट पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि 'प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सेंट्रल जेल चौराहे पर सीवर ओवरफ्लो पिछले 10 सालों में मोदी सरकार द्वारा हुए हवाई विकास को आईना दिखा रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
अजय राय ने की टिप्पणी
सेंट्रल जेल चौराहे पर सीवर ओवरफ्लो होने का वीडियो सोशल मीडिया के एक्स साइट पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि 'प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सेंट्रल जेल चौराहे पर सीवर ओवरफ्लो पिछले 10 सालों में मोदी सरकार द्वारा हुए हवाई विकास को आईना दिखा रहा है।'
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सेंट्रल जेल चौराहे पर सीवर ओवर फ्लो पिछले 10 सालों में मोदी सरकार द्वारा हुए हवाई विकास को आईना दिखा रहा है । pic.twitter.com/d8Ux0wIeaw
— Ajay Rai🇮🇳 (@kashikirai) June 10, 2024
विज्ञापन
इस वजह से आ रही सीवर ओवरफ्लो की समस्या
शहर की सीवर व्यवस्था सिर्फ शाही नाले पर ही निर्भर है। वो शाही नाला जिसे मुगलों ने सुरंग के रूप में विकसित किया था। बाद में ब्रिटिश हुकूमत ने उसे सीवर व्यवस्था में तब्दील कर दिया। नाले की उम्र 200 साल से भी ज्यादा हो गई। जगह-जगह तोड़फोड़ कर लोगों ने अपनी सीवर लाइन जुड़वा ली है। नतीजा यह है कि नाला भी जीर्ण-शीर्ण हो गया। इस कारण से आए दिन सीवर ओवरफ्लो की समस्या आ रही है।