फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Congress leader Ajay Rai arrives to meet Shankaracharya Swami Avimukteshwarananda in Varanasi

UP News: कांग्रेस नेता अजय राय बोले- शंकराचार्य से मिलकर लिया आशीर्वाद, संतों के सम्मान पर आंच बर्दाश्त नहीं

Tue, 24 Feb 2026 03:57 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 24 Feb 2026 03:57 PM IST
सार

Varanasi News: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने मंगलवार को केदारघाट स्थित विद्या मठ में शंकराचार्य से भेंट की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ने कहा कि कहा कि संतों और धर्माचार्यों की गरिमा को ठेस पहुंचाना भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा के खिलाफ है। 

विज्ञापन
Congress leader Ajay Rai arrives to meet Shankaracharya Swami Avimukteshwarananda in Varanasi
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता अजय राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को केदारघाट स्थित विद्या मठ जाकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से भेंट की और कहा कि शंकराचार्य का आशीर्वाद लिया है। संतों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संत समाज के सम्मान और सनातन परंपरा की रक्षा को लेकर कांग्रेस प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कहा कि संतों और धर्माचार्यों की गरिमा को ठेस पहुंचाना भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा के खिलाफ है। काशी सदियों से संत परंपरा की पवित्र भूमि रही है जहां संतों का सम्मान सर्वोपरि माना जाता है। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर तथ्य और प्रमाण के साथ जनता के बीच सच्चाई रखेगी। कांग्रेस पार्टी इस लड़ाई को सड़क से दन तक पूरी ताकत के साथ लड़ेगी और संत समाज के सम्मान से कोई समझौता नहीं करेगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; अपराध की बगिया: बीएचयू में छह साल में 30 संगीन अपराध, छात्र की हत्या, प्रोफेसर पर हमला; सामूहित दुष्कर्म
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सरकार सुनियोजित साजिश के तहत शंकराचार्य को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। यह सनातन धर्म का अपमान है। सरकार को यह याद रखना चाहिए कि उसकी तानाशाही ज्यादा दिनों तक चलने वाली नहीं है। जनता सब देख रही है और समय आने पर इसका माकूल जवाब देगी।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, अनिल श्रीवास्तव, प्रजानाथ शर्मा, सतनाम सिंह, मनीष मोरोलिया, ओमप्रकाश ओझा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed