फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress General Secretary Priyanka Gandhi spoke to the weavers of Varanasi on strike

वाराणसी में हड़ताल कर रहे बुनकरों से प्रियंका गांधी ने की बात, कहा- मैं आपकी लड़ाई लड़ने आऊंगी

Mon, 26 Oct 2020 11:03 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 26 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Congress General Secretary Priyanka Gandhi spoke to the weavers of Varanasi on strike
बुनकरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करतीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी।

फ्लैट रेट पर बिजली की मांग को लेकर काशी के बुनकर हड़ताल पर हैं। इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्हें मदद का आश्वासन दिया है। वर्चुअल मीटिंग के दौरान प्रियंका ने कहा कि मनमाने बिजली के दाम और हर नाइंसाफी के खिलाफ कांग्रेस  उनके साथ है।

विज्ञापन


जरूरत पड़ी तो वह इस लड़ाई के लिए बनारस भी आएंगी। सोमवार को कांग्रेस महासचिव और प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने बुनकरों से बातचीत की।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से बुनकरों ने अपना दर्द साझा किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार हर मसले पर वादा खिलाफी कर रही है। मैं इस मसले पर सीएम से बात करुंगी और अगर जरूरत पड़ी तो मैं आपकी लड़ाई लड़ने बनारस भी आऊंगी। बुनकरों ने बताया कि वह बिजली की बढ़ी दर से परेशान हैं।

उनके बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। सरकार की वादाखिलाफी और उत्पीड़न से बुनकर पीड़ित हैं। कांग्रेस महासचिव ने बुनकरों को यह भरोसा दिलाया कि उनकी लड़ाई में वह हर कदम पर उनके साथ खड़ी हैं।


बता दें कि बनारस के बुनकर 15 अक्तूबर से हड़ताल पर हैं। बुनकर नेताओं के अनुसार, सितंबर में हुई हड़ताल के दौरान भी प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव का बुनकरों को साथ मिला था। इस दौरान पूर्व विधायक अजय राय, राकेश कांत राय, सरदार मकबूल हसन, सरदार अली अहमद, इशरत उस्मानी, शैलेश सिंह, हाजी इश्तेयाक, ज्वाला सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed