फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress gave ticket to Rajesh Mishra from Cantt, Mudita from South

कांग्रेस ने कैंट से राजेश मिश्रा, दक्षिणी से मुदिता को दिया टिकट

Fri, 11 Feb 2022 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
Congress gave ticket to Rajesh Mishra from Cantt, Mudita from South
विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 9वीं सूची जारी कर दी है। सूची में 33 उम्मीदवारों के नाम हैं। इनमें से 29 पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों के हैं। वहीं, बनारस की आठ विधानसभा सीटों में से चार पर महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है। बृहस्पतिवार दोपहर जनरल सेक्रेटरी मुकुल वासनिक ने कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी की। कांग्रेस ने बनारस के दक्षिणी विधानसभा से मुदिता कपूर, कैंट से डॉ. राजेश मिश्रा, उत्तरी से गुलराना तबस्सुम, सेवापुरी से अंजू सिंह, शिवपुर से गिरीश चंद पांडेय और अजगरा से आशा देवी को उम्मीदवार बनाया है। मुदिता कपूर कांग्रेस रिसर्च टीम के चेयरमैन गौरव कपूर की पत्नी हैं। गुलराना तबस्सुम शहर उत्तरी के तीन बार के विधायक सफीउर्रहमान अंसारी की बहू हैं। गिरीश चंद पांडेय, कांग्रेस कमेटी चिरईगांव ब्लॉक अध्यक्ष और जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव रह चुके हैं। आशा देवी हरहुआ ब्लॉक में महिला कांग्रेस कमेटी की ब्लॉक अध्यक्ष हैं। अंजू सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं औैर कांग्रेेस जिला महासचिव आनंद सिंह रिंकू की पत्नी हैं।
विज्ञापन

पूर्वांचल के उम्मीदवार, 15 महिला दावेदार
कांग्रेस ने फेफना से जैनेंद्र कुमार पांडेय, बलिया नगर से ओम प्रकाश तिवारी, शाहगंज से परवेज आलम भुट्टो, जौनपुर से फैसल तबरेज हसन, मल्हनी से पुष्पा शुक्ला, मुंगराबादशाहपुर से डॉ. प्रमोद सिंह, मछलीशहर (सु.) से माला देवी सोनकर, मड़ियाहूं से मीरा रामचंद्र पांडेय, जफराबाद से लक्ष्मी नागर, केराकत (सु.) राजेश गौतम, सैदपुर (सु.) से सीमा देवी, जमानियां से फरजाना खातून, मुगलसराय से छब्बू पटेल, सैयदराजा से विमला देवी बिंद, चकिया (सु.) से राम सुंदर राम, भदोही से वसीम अंसारी, ज्ञानपुर से सुरेश मिश्र, औराई (सु.) संजू कन्नौजिया, मझवां से शिव शंकर चौबे, चुनार से सीमा देवी, रॉबर्ट्सगंज से कमलेश ओझा को कांग्रेस ने टिकट दिया है। पूर्वांचल की सूची में 15 महिलाओं पर कांग्रेस ने दांव खेला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed