फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress did not open its cards, BSP gave exemption to its members

कांग्रेस ने नहीं खोले पत्ते, बसपा ने अपने सदस्यों को दी छूट

Fri, 18 Jun 2021 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Congress did not open its cards, BSP gave exemption to its members
वाराणसी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा और सपा की टक्कर होनी तय है। लेकिन अभी तक कांग्रेस ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। उधर बसपा ने अपने जीते चारों जिला पंचायत सदस्यों को किसी को भी वोटिंग करने की छूट दे दी है। वहीं, सपा ने भाजपा पर आरोप लगाया कि प्रशासन का दुरुपयोग कर पार्टी के जिला पंचायत सदस्यों को परेशान किया जा रहा है। इन सबके बीच सपा के 14 जिला पंचायत सदस्य लखनऊ पार्टी मुख्यालय पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने बताया कि उनकी पार्टी के छह जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीते हैं। पार्टी हाईकमान के साथ शुक्रवार को बैठक होगी। इसमें आगामी रणनीति तय की जाएगी। वहीं, बसपा जिलाध्यक्ष नवीन भारत ने बताया कि उनकी पार्टी के चार जिला पंचायत सदस्य चुनाव जीते हैं। संख्या कम होने के कारण पार्टी चुनाव नहीं लड़ा रही है। पार्टी के सदस्यों से कहा गया है वे अपने विवेक से किसी को भी वोट कर सकते हैं।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बताया सपा को छोड़कर बाकी सभी पार्टियों के सदस्य उनके संपर्क में हैं। 26 सदस्य भाजपा के साथ हैं। इस बार जिला पंचायत का चुनाव हम लोग जीतेंगे। प्रत्याशी की घोषणा प्रदेश संगठन जल्द करेगी। सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के दो सदस्यों को थाने में बैठाया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव पुलिस लड़ रही है। 14 सदस्य लखनऊ में मेरे साथ हैं। यहां पार्टी की रणनीति तय होगी। दो सदस्य दर्शन यादव और ललित यादव लखनऊ आ रहे थे लेकिन उन्हें पुलिस ने रोक लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट ----------
जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए नामांकन फार्म 750 में मिलेगा
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव के लिए नामांकन फार्म की कीमत 1500 रुपये है। चूंकि बनारस में ओबीसी महिला सीट है। इस नाते आरक्षित वर्ग के लिए फार्म का मूल्य आधा होता है। इसकी कीमत 750 रुपये है। जमानत राशि भी आधी लगेगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि सामान्य के लिए आयोग ने 10 हजार रुपये जमानत राशि का प्राविधान किया है। आरक्षित वर्ग के लिए 5000 रुपये जमानत राशि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed