{"_id":"68074d77d6f924c984071a8f","slug":"congress-communist-party-and-samajwadi-party-protest-outside-pm-office-in-varanasi-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पीएम कार्यालय पर कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी और सपा का प्रदर्शन, ज्ञापन फाड़कर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पीएम कार्यालय पर कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी और सपा का प्रदर्शन, ज्ञापन फाड़कर जताया विरोध
Tue, 22 Apr 2025 01:34 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 22 Apr 2025 01:34 PM IST
सार
Varanasi Latest News: वाराणसी के जवाहर नगर एक्सटेंशन स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसंपर्क कार्यालय में मंगलवार को कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी और सपा के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
पीएम के जनसंपर्क कार्यालय पर पहुंते कार्यकर्ता व पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भेलूपुर थाना अंतर्गत रवींद्रपुरी स्थित प्रधानमंत्री के जनसंपर्क कार्यालय पर कांग्रेस और सपा के लोग मंगलवार को ज्ञापन देने पहुंचे। इस दौरान पुलिस फोर्स ने उन्हें गुरुधाम चौराहे पर रोक लिया। इसके बाद पुलिस और कांग्रेस, सपा कार्यकर्ताओं में जमकर धक्कामुक्की हुई।
विज्ञापन
कांग्रेस के राघवेंद्र चौबे ने कहा कि हम लोग आज काशी में बढ़ रहे दुष्कर्म मामले, हुक्का बार और स्पा सेंटर के रोकथाम के लिए ज्ञापन सौंपने प्रधानमंत्री जन संपर्क कार्यालय जा रहे थे। जहां पर पुलिस द्वारा रोक लिया गया। इस दौरान ज्ञापन फाड़कर लोगों ने विरोध जताया।
विज्ञापन
इस दौरान सपा की रिबू श्रीवास्तव भी पहुंचीं। रिबू श्रीवास्तव का कहना था कि कांग्रेस और सपा के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जनसंपर्क कार्यालय ज्ञापन सौंपने जा रहे थे, लेकिन पुलिस द्वारा गुरुधाम चौराहे पर रोक लिया गया। इसका विरोध किया गया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया गया है। रिबू श्रीवास्तव का कहना है कि अगर प्रधानमंत्री जनसंपर्क कार्यालय तक ज्ञापन नहीं देने दिया जाएगा तो यहां से वापस चले जाएंगे और अगली रणनीति के लिए तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि आगे इससे भी बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।