फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   confusion for UP police in matter of teen talaq

फोन पर तीन तलाक मामले में एफआईआर पर असमंजस, आजमगढ़ का मामला

Wed, 10 Oct 2018 11:07 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Wed, 10 Oct 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
confusion for UP police in matter of teen talaq
ससुराल वालों की प्रताड़ना की पुलिस से शिकायत करने पर आजमगढ की नफीसा को पति मुनीस आजमी ने दुबई से फोन पर तलाक दे दिया। इतना ही नहीं, ससुराल वालों ने उसे तीनों बच्चों समेत घर से भी निकाल दिया। हालांकि पंचायत में दबाव बनने पर उसे एक छोटा कमरा रहने के लिए दे दिया गया है। पीड़िता ने मंगलवार को एसपी ग्रामीण से इसकी शिकायत की। एसपी ने कानून विशेषज्ञों से मशविरा कर कड़ी कार्रवाई का निर्देश पुलिस को दिया है। 
विज्ञापन


 सिधारी क्षेत्र के औसत अली कालोनी निवासी नफीसा ने बताया कि उसका मायका सुल्तानपुर जिले में है। उसकी शादी मुनीस से हुई है। पति दुबई में नौकरी करता है। सास सितारूनिशां, ससुर अब्बास, देवर इरशाद, ननद राशिदा, फातमा, नसीबुनिशा किसी न किसी बहाने उसे प्रताड़ित करते हैं। नफीसा ने फोन पर पति को इसकी जानकारी दे दी।
विज्ञापन


इससे नाराज घरवालों ने 19 सितंबर को उसकी पिटाई कर दी। इस पर नफीसा ने थाने में सास और देवर के खिलाफ तहरीर दी तो पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली। इससे नाराज पति ने 20 सितंबर की शाम को फोन पर तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण  नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि  जिले में इस तरह का पहला मामला सामने आया है। प्रभारी निरीक्षक सिधारी को कानून विशेषज्ञों की राय लेते हुए रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed