फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Computer operator Stolen about rs eight lakhs from firm bank account with help of mobile app varanasi cyber crime police caught after four months

वाराणसीः फर्म के बैंक खाते से कंप्यूटर ऑपरेटर ने एप की मदद से उड़ाए आठ लाख, 4 माह बाद पुलिस ने पकड़ा

Fri, 01 Oct 2021 05:02 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 01 Oct 2021 05:02 PM IST
सार

जून में घटी घटना का वाराणसी के साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा किया। आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Computer operator Stolen about rs eight lakhs from firm bank account with help of mobile app varanasi cyber crime police caught after four months
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के बाबतपुर स्थित एक फर्म अकेला ट्रेडर्स के खाते से उसके कंप्यूटर ऑपरेटर ने मोबाइल एप और इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से करीब आठ लाख रुपए उड़ा दिए।  जून में घटी घटना का वाराणसी के साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा किया। गिरफ्त में आए आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर के पास से 17,900 रुपए बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक,  नौ जून को चंद्रमणि जायसवाल निवासी नई बस्ती (पांडेयपुर) साइबर क्राइम पुलिस को शिकायत की थी। बताया था कि  उसके अकेला ट्रेडर्स फर्म के बैंक खाते से एक अप्रैल से 31 मई 2021 के बीच 7,90,450 रुपए अवैध रूप से साइबर अपराधियों ने गायब कर दिया है।
विज्ञापन


मामले की जांच एसआई सुनील कुमार यादव को दी गई। बैंक से विवरण लेने के बाद पता चला कि उक्त घटना में अकेला ट्रेडर्स के कर्मचारी का ही हाथ है। इस जानकारी के बाद जांच आगे बढ़ी तो खुलासा हुआ कि फर्म  अकेला ट्रेडर्स का कंप्यूटर ऑपरेटर  सौरव कुमार सिंह (25) उर्फ राहुल निवासी खुशहाल नगर सेक्टर-2 नटनियादाई ने वारदात को अंजाम दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार रात करीब नौ बजे पुलिस ने आरोपी सौरव को  नटनियादाई मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने गुनाह कबूल किया।

ऐसे गायब किए खाते से रुपये

आरोपी सौरव ने बताया कि वह इंटर पास है। दिसंबर 2020 से अकेला ट्रेडर्स फर्म में नौकरी शुरू की। गाड़ियों की फिटनेस फीस, इंश्योरेंस फीस, रजिस्ट्रेशन फीस और परमिट फीस वगैरह ऑनलाइन जमा करना उसका काम था। उसे फर्म की आईडी- पासवर्ड और खाते से संबंधित पूरी जानकारी थी। कर्ज और देनदारी के कारण वह लालच में आ गया।  फर्म की आईडी-पासवर्ड और बैंक के खाता का दुरुपयोग करने लगा।

बिना किसी को  बताए मोबाइल में फ्री चार्ज एप डाउनलोड कर फर्म के खाते को उस एप जोड़ दिया था। फिर फर्म के खाते से धीरे-धीरे अपने खाते/ वॉलेट में पैसा ट्रांसफर करने लगा।  उसके बाद उस पैसे को अपने परिचितों के खाता/वॉलेट मे ट्रांसफर कर देता था।

फिर अपने परिचितों के खाते/वॉलेट में भेजे गए पैसे उनसे नगद ले लेता था या अपने खाते में ट्रांसफर करा लेता था। इस तरीके से उसने कुछ ही दिन में 7,90,450  रुपए फर्म के बैंक खाते से उड़ा दिया। सौरव ने बताया कि उसने पैसे को देनदारी और अपने शौक में खर्च कर डाला। उसके पास से जालसाजी में प्रयुक्त मोबाइल, सिम और एटीएम भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed