फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Complaint of encroachment ten times in two years, order of inquiry every time

दो वर्ष में दस बार की अतिक्रमण की शिकायत, हर बार जांच का आदेश

Sun, 19 Dec 2021 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Complaint of encroachment ten times in two years, order of inquiry every time
राजातालाब। तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में नेवादा गांव के ग्रामीण दसवीं बार प्रार्थनापत्र लेकर पहुंचे थे। उनका कहना था कि दो वर्ष से चकरोड पर अतिक्रमण हटवाने गुहार लगा रहे हैं। कार्रवाई के बजाय अधिकारी केवल जांच का आदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता कमलेश सिंह और ग्रामीणों ने पूर्व में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा की गई जांच रिपोर्ट दिखाई। रिपोर्ट के अनुसार भदोही मार्ग से नेवादा जाने वाले 20 कड़ी के सरकारी चक मार्ग पर अतिक्रमण किया गया है। तहसीलदार ने दो दिवस के अंदर स्थल निरीक्षण कर अतिक्रमण हटवाने का आश्वासन दिया है। गोविंदपुर भीमचंडी गांव के हरिशंकर ने सड़क और अपनी भूमि पर गांव के कुछ लोगों द्वारा कूड़ा फेेंकने और गंदा पानी बहाने की शिकायत की है। वहीं, कृष्णा गांव के राम निहोर, लक्ष्मण, कैलाश, मुन्नालाल ने घरौनी बनाए जाने में लेखपाल द्वारा जानबूझकर गड़बड़ी करने की शिकायत की है।
विज्ञापन

हरपुर निवासी कल्लू ने मेड़बंदी किए जाने, बीरबलपुर के भगेलू ने आदेश के बाद भी तहसील कर्मियों द्वारा खेत की पैमाइश न किये जाने का आरोप लगाया। संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 173 प्रार्थना पत्र आए। इस मौके पर एसडीएम उदयभान सिंह, सीओ चारु द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद राय और तहसीलदार श्याम कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
पिंडरा तहसील दिवस पर 91 मामले आए, पांच का निस्तारण
पिंडरा। पिंडरा स्थित तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस केवल औपचारिकता ही दिखी। अधिकांश विभाग के अधिकारी हस्ताक्षर कर सभागार से निकल गए। जिससे फरियादी न्याय के लिए परेशान दिखे। तहसील दिवस पर ज्यादातर मामले पुराने ही रहे। न्यायिक तहसीलदार रामनाथ की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर 91 मामले आए। जिसमें मात्र 5 मामलों का निस्तारण हो पाया। इस दौरान तहसीलदार विकास पांडेय, नायब तहसीलदार साक्षी राय, बीडीओ शैलेंद्र कुमार वर्मा, दीपंकर आर्य, एसडीओ राहुल सिंह समेत अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed