फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Committee formed in UP College

न्यूनतम समान पाठ्यक्रम के लिए यूपी कॉलेज में कमेटी का गठन

Wed, 02 Jun 2021 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Committee formed in UP College
यूपी कॉलेज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के स्नातक स्तर पर न्यूनतम समान पाठ्यक्रम लागू करने की कवायद शुरू हो गई। मंगलवार को प्राचार्य की अध्यक्षता में हुई हेड व डीन की बैठक में कमेटी का गठन किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. एसके सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों में सत्र 2021-22 में स्नातक स्तर पर न्यूनतम समान पाठ्यक्रम लागू होना है। शासन ने इसके लिए कॉमन सिलेबस का विभागीय अध्ययन बोर्ड से अनुमोदन कराने का निर्देश दिया गया है। इसी संदर्भ में वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। अध्ययन बोर्ड क मेटी 15 जून तक अपने सुझाव व रिपोर्ट सौंपेंगी। सभी विश्वविद्यालयों में अपने स्तर से पाठ्यक्रमों में 30 फीसदी संशोधित कर लागू करने की छूट दी गई है। विश्वविद्यालय स्तर पर गठित होने वाली समितियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति पहली यूनिट में भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित विषय वस्तु रखने का निर्देश दिया गया था। इसके अलावा शोध को बढ़ावा देने के लिए प्रथम व द्वितीय वर्ष में रिसर्च ओरिएंटेड जोड़ने का सुझाव दिया गया था तथा तीसरे वर्ष में प्रोजेक्ट वर्क रखा गया है। वहीं स्नातक स्तर पर न्यूनतम समान पाठ्यक्त्रस्म आठ सेमेस्टरों में तैयार किया गया है ताकि आने वाले समय में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्त्रस्म लागू किया जा सके। स्नातक के चार वर्षीय पाठ्यक्त्रस्म में बीच में पढ़ाई छोड़ देने के बाद भी विद्यार्थियों का साल नहीं बर्बाद होगा। एक वर्ष पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट मिलेगा। इसी प्रकार दूसरे वर्ष डिप्लोमा, तीसरे वर्ष एडवांस डिप्लोमा व चौथे वर्ष डिग्री मिलेगी। स्नातक करने के बाद विद्यार्थी सीधे रिसर्च भी कर सकता है। यूजीसी की गाइड लाइन के अनुसार काशी विद्यापीठ व यूपी कालेज में अगले सत्र से एनसीसी इलेक्टिव कोर्स शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

मिल चुकी है हरी झंडी
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की विभागीय अध्ययन बोर्ड समाज कार्य, हिंदी सहित अन्य कई पाठ्यक्त्रस्मों को हरी झंडी दे चुकी है। इस क्रम में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय ने कॉमन सिलेबस के लिए संकायाध्यक्षों की समिति गठित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed