{"_id":"617c4ff28415e36062410839","slug":"commissionerate-police-stations-do-not-have-their-own-parking-vehicles-camp-on-the-road-varanasi-news-vns620030271","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नरेट पुलिस थानों के पास नहीं खुद की पार्किंग, सड़क पर गाड़ियों का डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नरेट पुलिस थानों के पास नहीं खुद की पार्किंग, सड़क पर गाड़ियों का डेरा
विज्ञापन
शहर में दुकानदारों व लोगों द्वारा वाहनों को सड़कों पर खड़ा करने के कारण आए दिन जाम लगता है। इसके लिए पुलिस प्रशासन कार्रवाई करती है। लेकिन यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में उसे अपने वाहन ही नहीं दिखते। जो कि शहर में लगने वाले जाम की प्रमुख वजह है। दरअसल, कमिश्नरेट पुलिस के आधा दर्जन से अधिक थानों के पास खुद की पार्किंग है ही नहीं। जिसके चलते थानों के चार पहिया वाहन और फरियादियों के वाहन सड़कों पर खड़े हो रहे हैं। इसमें मंडुवाडीह, सिगरा, चेतगंज, दशाश्वमेध, लक्सा, लंका, भेलूपुर, आदमपुर, जैतपुरा, शिवपुर के वाहन सड़क पर ही खड़े होते हैं। जबकि कोतवाली, चौक, सारनाथ, लालपुर-पांडेयपुर, कैंट, रामनगर थाना के पास जगह होने से गाड़ियां अंदर ही खड़ी होती हैं। कई बार अधिकारियों ने अपने दौरे पर इस संबंध में थानेदारों को चेताया भी। हालांकि कुछ थानों की स्थिति यह है कि उनके पास पार्किंग की जगह नहीं है। जिसके कारण उन्हें मजबूरी में वाहनों को सड़कों पर खड़ा करना पड़ता है।
मंडुवाडीह, चेतगंज, लंका हो या भेलूपुर थाना, सभी जगह एक जैसे हालात
इन थानों के बाहर जब भी जाम लगता है तो उसके पीछे लोग थानों के वाहनों को ही जाम का जिम्मेदार मानते हैं। जैसे, मंडुवाडीह थाने के बाहर अक्सर जाम की स्थिति बनती है। वहीं थाने के दो पहिया व चार पहिया वाहन सड़क को घेर खड़े रहते हैं। यही हाल चेतगंज थाने का भी है। यहां तो एक लेन पूरी तरह से गाड़ियों से पटी रहती है। पर्यटकों और श्रद्धालुओं से पटे रहने वाले दशाश्वमेध थाने के बाहर ही एसीपी और थानेदार सहित अन्य पुलिसकर्मियों के वाहन खड़े रहते हैं, ई-रिक्शा, आटो अन्य वाहनों की आवाजाही में बाधक बनते हैं। भेलूपुर थाने के बाहर एकदम जगह नहीं है तो ऐसे में वाहन कभी थाने के बाहर सड़क पर या फिर चौराहे पर विवेकानंद अस्पताल से सटे चहारदीवारी के पास सड़क पर ही गाड़ियां खड़ी होती है। लंका थाने के बाहर रोजाना जाम लगता है, उसकी वजह थाने की गाड़ियां होती हैं।
काशी जोन में नौ थाने
कमिश्नरेट पुलिस के काशी जोन में नौ थाने आते हैं। इनमें कोतवाली, चौक, दशाश्वमेध, भेलूपुर, लंका, आदमपुर, लक्सा, चितईपुर, रामनगर थाना आते है। काशी जोन के डीसीपी अमित कुमार है।
विज्ञापन
वरुणा जोन में नौ थाने
कमिश्नरेट के वरुणा जोन में भी नौ थाने आते हैं। इसमें कैंट, शिवपुर, मंडुवाडीह, चेतगंज, जैतपुरा, सिगरा, सारनाथ, लालपुर-पांडेयपुर, पर्यटक थाना शामिल है। वरुणा जोन के डीसीपी विक्रांत वीर है।
सभी थानेदारों को निर्देशित किया गया है कि थाने के बाहर सड़क पर वाहनो को अनावश्यक न खड़ा करें। यह भी दिखवाया जा रहा है कि पार्किंग की व्यवस्था कहां हो सकती है। -सुभाषचंद्र दुबे, अपर पुलिस आयुक्त, अपराध व मुख्यालय