फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   commercial complex will be built near Cantt station at cost of 217 crore rupees

Varanasi News: 217 करोड़ से कैंट के पास बनेगा 12 मंजिला व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स, मिलेंगी ये खास सुविधाएं

Mon, 02 Dec 2024 02:20 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 02 Dec 2024 02:20 PM IST
सार

वाराणसी में कैंट स्टेशन के पास 217 करोड़ की लागत से 12 मंजिला व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स बनेगा। जवाहर लाल नेहरू व्यवसायिक भवन को तोड़कर पुनर्निर्माण होगा। यहां कई तरह की सुविधाएं लोगों को मिल सकेंगी।

विज्ञापन
commercial complex will be built near Cantt station at cost of 217 crore rupees
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जवाहर लान नेहरू व्यावसायिक भवन को तोड़कर 217 करोड़ की लागत से 12 मंजिला व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। इस भवन में दो बेसमेंट पार्किंग भी प्रस्तावित हैं। 25880 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में इसका निर्माण होना है। इसके पुनर्निर्माण के लिए वीडीए और एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड या अन्य निजी डेवलपमेंट की मदद ली जाएगी।

विज्ञापन


कैंट रेलवे स्टेशन के समीप 45 वर्ष पहले इस भवन का निर्माण किया गया था। इस भवन के पास रोपवे के दो प्रमुख स्टेशन प्रस्तावित हैं। इसमें 179 दुकानें और छह कार्यालय हैं। मौजूदा भवन जर्जर हो चुका है। आसपास की जमीनों पर फेरी पटरी वालों का कब्जा है।
विज्ञापन


बेहतर सुविधा और लैंडमार्क के रूप में इस भवन का पुनर्निर्माण होगा। इसके लिए यहां के दुकानदारों आदि से बातचीत की जा रही है। इसके अलावा यहां का निरीक्षण किया गया है। जो भी यहां की समस्याएं हैं। उन्हें पहले दूर कराई जाएंगी। इसके बाद यहां का निर्माण कार्य शुरू होगा। पहले इसके लिए हुए टेंडर में किसी ने भाग नहीं लिया था। अब नए सिरे से इसकी समीक्षा की जा रही है। इस भवन के बनने से काफी फायदा होगा। एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। इसमें फायर और सेफ्टी के सभी इंतजाम किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बनारसी साड़ी से लेकर खानपान की भी होंगी दुकानें

कमलापति इंटर कॉलेज के समीप इस कॉम्प्लेक्स के बनने से काशी आने वाले पर्यटकों को भी सुविधाएं मिलेंगी। पर्यटकों के लिहाज से यहां भवन में बनारसी की पहचान वाली दुकानें होंगी। इनमें बनारसी साड़ी से लेकर अन्य खानपान की भी सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी। इसके लिए पूरी कार्ययोजना बनाई जा रही है।

क्या बोले अधिकारी
जवाहर लाल नेहरू व्यवसायिक भवन को तोड़कर 12 मंजिला व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनाने की तैयारी है। इसके लिए वीडीए बोर्ड की अनुमति मिल गई है। आगे की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। -पुलकित गर्ग, उपाध्यक्ष, वीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed