फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Commerce department raid in factory at varanasi

बिक्री होती थी मैक्रोनी व पास्ता की, बिल बनता था सेवई का, जानिए पूरा मामला

Sat, 09 Jun 2018 01:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 09 Jun 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
Commerce department raid in factory at varanasi
demo pic
बनारस में वाणिज्यकर विभाग ने करोड़ों की टैक्स चोरी कर रहे एक फैक्ट्री को सीज कर दिया है। फैक्ट्री मालिक पर आरोप है कि वह विभाग की आंखों में धूल झोंककर खुलेआम टैक्स चोरी कर रहा था। मैक्रोनी व पास्ता का कारोबार करता था और बिल सेवईं का काट रहा था।
विज्ञापन


इसकी सूचना जब विभाग के अफसरों को मिली तो छापेमारी की कार्रवाई हुई। करीब चार घंटे तक चली कार्रवाई में करोड़ो के कीमत का मैक्रोनी व पास्ता का स्टॉक भी मिला। कर चोरी की सूचना पर वाणिज्यकर विभाग की टीम गुरुवार की शाम करखियांव एग्रो इंडस्ट्री के आरडी उद्योग फैक्ट्री में जा धमकी।
विज्ञापन


टीम को देखकर फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों व आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। टीम ने फैक्ट्री में रखे एक-एक दस्तावेज को गंभीरता से खंगाला, जिसमें बड़े पैमाने पर कर चोरी का मामला उजागर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबारी मैक्रोनी व पास्ता के साथ मसालों की पिसाई का भी बड़े पैमाने पर कारोबार करता है। छापेमारी की कार्रवाई के दौरान विभाग की टीम के हाथ कई अहम दस्तावेज लगे, जिसके बारे में कारोबारी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया।

छापेमारी की कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर लाल मिर्च, काली मिर्च के अलावा कई तरह के मसाले का स्टॉक मिला। इसके अलावा मैक्रोनी, पास्ता का भी स्टॉक मिला, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। 

सात प्रतिशत की करता था टैक्स चोरी

Commerce department raid in factory at varanasi
demo pic
फैक्ट्री में करीब चार घंटे की कार्रवाई में कारोबारी माल से संबंधित एक भी दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इस आधार पर विभाग की टीम ने मसाले के साथ फैक्ट्री को सीज कर दिया है।

छापेमारी की कार्रवाई एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 जीएस बोनाल के निर्देश पर ज्वाइंट कमिश्नर वीके शुक्ला के नेतृत्व में किया गया। टीम में डिप्टी कमिश्नर संजय मिश्रा, आनंद राय, असिस्टेंट कमिश्नर अरविंद पाठक शामिल रहे।

वहीं विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यहां बड़े पैमाने पर मैक्रोनी और पास्ता तैयार कर शहर के अलावा अन्य राज्यों में भी सप्लाई करता है लेकिन बिल सेवईं के नाम पर काटा जाता था।

इसका कारण मैक्रोनी और पास्ता पर करीब 12 प्रतिशत टैक्स की देनदारी बनती है, जबकि सेवई पर पांच प्रतिशत। छापेमारी के दौरान कारोबारी की बिक्री करीब ढाई करोड़ मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed