फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Comment on Amitabh Bachchan regarding pan masala ad

Pan Masala Ad : पान मसाले के विज्ञापन को लेकर बिग बी पर कमेंट, बनारसी बाबू को अमिताभ बच्चन ने दिया करारा जवाब

Fri, 10 Jun 2022 09:42 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 10 Jun 2022 09:42 AM IST
सार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र सतीश चंद्र पांडेय ने अमिताभ बच्चन की फेसबुक वॉल पर आचार्य कश्यप के नाम से कमेंट लिखा था। जिसके बाद बिग बी ने करारा जवाब दिया।

विज्ञापन
Comment on Amitabh Bachchan regarding pan masala ad
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुटखा के विज्ञापन को छोड़ने के बाद भी बिग बी अमिताभ बच्चन पर कमेंट करने वालों में कमी नहीं आ रही है। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र द्वारा कमेंट किए जाने पर बिग बी ने भी पलटकर जवाब दिया है। लिखा है कि आपको कटाक्ष करना शोभा नहीं देता है। इसके बाद उनके चाहने वालों ने भी अपनी प्रतिक्रिया उनके पोस्ट पर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र सतीश चंद्र पांडेय ने अमिताभ बच्चन की फेसबुक वॉल पर आचार्य कश्यप के नाम से कमेंट लिखा था कि बहुत गंभीर लेखन! अद्भुत! इतना गंभीर चिंतन कर कैसे लेते हैं सर!! समझा, गुटखा का कमाल है! इसके बाद उनके कमेंट पर बिग बी ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन


अमिताभ बच्चन ने क्या लिखा
अमिताभ बच्चन ने लिखा कि आचार्य जी- आप महानुभाव हैं, कश्यप भी है, आप के मुख से कटाक्ष शोभा नहीं देता। हम तो साल भर पहले, जब से हमने ये गुटखा का प्रचार किया, उस दिन से उनका पूरा पैसा लौटा दिया है और कांट्रैक्ट भी कैंसल कर दिया है, फिर भी जब उनका प्रचार चलता रहा, तो हमने उनको कहा रोकने को, तो उन्होंने कहा कि टीवी पर उनका कांट्रैक्ट काट नहीं सकते, तो कुछ दिन तक चला और अब उन्होंने बंद कर दिया है। और सुनिए, जिसका प्रचार हो रहा था, वो इलाइची थी  गुटखा नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन के कमेंट के बाद 500 से अधिक लोगों ने पक्ष और विपक्ष में कमेंट किए हैं। अमिताभ बच्चन फेसबुक पर काफी सक्रिय रहते हैं। फेसबुक पेज के उनके 39 मिलीयन फॉलोवर हैं। खास बात यह है कि अमिताभ बच्चन किसी को फेसबुक पर फॉलो नहीं करते।

24 जुलाई 2012 से उनका यह पेज फेसबुक पर एक्टिव है। अमिताभ बच्चन अपने पेज पर की गई पोस्ट के कमेंट के जवाब भी खुद ही देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed