{"_id":"fd16a7f16f36e0623817d616fcfa0653","slug":"comedian-vip-in-yuth-fest-of-medicin-faicality-bhu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में युवाओं के बीच पहुंची पीआईपी, हंसाया-गुदगुदाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में युवाओं के बीच पहुंची पीआईपी, हंसाया-गुदगुदाया
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Updated Thu, 26 Mar 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू में बुधवार को हास्य कलाकार विजय ईश्वर लाल उर्फ वीआईपी चिकित्सा विज्ञान संस्थान के छात्र-छात्राओं के बीच खूब रंग जमाया। वीआईपी ने अपने विशेष अंदाज और प्रस्तुतियों से युवाओं को खूब हंसाया। वहीं, भावी चिकित्सकों ने नृत्य और अभिनय की प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। मौका था मेडिसिन संकाय का यूथ फेस्ट ‘एलिग्जर-2015’ के उद्घाटन का।
स्वतंत्रता भवन में यूथ फेस्ट का आगाज शानदार तरीके से हुआ। प्रभारी निदेशक प्रो. एसएस पांडेय, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. केके गुप्ता और न्यूरोलॉजी विभाग के हेड प्रो. वीएन मिश्रा ने समारोह उद्घाटन किया। फिर छात्र-छात्राओं ने रंगोलियां सजाई और म्यूजिकल चेयर गेम के जरिये मस्ती की। वहीं, शाम को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के आकर्षण केंद्र में वीआईपी रहे। मंच पर लालू प्रसाद यादव की वेशभूषा में वीआईपी
के पेश होते ही सभागार खिलखिला पड़ा। इसके बाद उन्होंने नरेंद्र मोदी, मुलायम सिंह यादव और लालू प्रसाद के राजनीतिक रिश्तों का अपने अंदाज में पेश किया तो विद्यार्थी लोटपोट होते रहे। शाहरुख खान, ऋतिक रोशन और राजनी कांत की मिमिक्री से भी खूब हंसाया। इसके बाद म्यूजिकल थिएटर हुआ, जिसमें विभिन्न शहरों से आई मेडिकल कालेजों की टीमों ने डांस और ड्रामा के फ्यूजन से समां बांध दिया। कार्यक्रम का संयोजन कुमार कौशिक, अमित कुमार, पंकज सिंह, आदर्श यादव, संजय, दीपक, आतिफ ने किया।