{"_id":"62c689be1fbef37db66dff80","slug":"college-girl-student-fight-with-lady-security-guard-at-namo-ghat-varanasi-video-viral-in-social-media","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: नमो घाट पर कॉलेज छात्रा की दबंगई, महिला सुरक्षाकर्मी ने रोका तो की मारपीट, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: नमो घाट पर कॉलेज छात्रा की दबंगई, महिला सुरक्षाकर्मी ने रोका तो की मारपीट, वीडियो वायरल
Thu, 07 Jul 2022 12:52 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:52 PM IST
सार
वाराणसी के नमो घाट एक युवती और महिला सुरक्षाकर्मी के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
वाराणसी के चर्चित घाटों में से एक नमो घाट पर एक कॉलेज छात्रा की दबंगई का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि जींस और टॉप पहनी छात्रा महिला सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट और गालीगलौज कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो बुधवार का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
घाट पर सजावट का काम देख रहे लोगों ने बताया कि निर्माण कार्य के कारण आम लोगों के प्रवेश पर मनाही थी। उसी दौरान कुछ लोगों के साथ एक युवती घाट के मेन गेट पर आई और अंदर जाने की जिद करने लगी। गेट पर तैनात महिला सुरक्षाकर्मी ने मना किया तो विवाद करने लगी।
विज्ञापन
बात इतनी बढ़ी कि छात्रा ने महिला सुरक्षाकर्मी पर हाथ छोड़ दिया। देखते-ही देखते दोनों के बीच मारपीट होने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी प्रकार दोनों को अलग किया। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
नमो घाट पर आए दिन हो रही इस प्रकार की घटनाएं
इस संबंध में आदमपुर पुलिस ने बताया कि थाने में किसी ने भी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। युवती कहां की थी और उसका नाम क्या है ये भी पता नहीं चल पाया है। इधर, घाट घूमने आई पर्यटक और महिला सुरक्षाकर्मी के बीच मारपीट किए जाने को लेकर लोग तरह- तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। घाट किनारे रहने वालों ने बताया कि इस तरह की घटना आए दिन हो रही है।